फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मदर ग्रुप की महिलाओं ने थालियां बजाकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

मदर ग्रुप की महिलाओं ने थालियां बजाकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मदर ग्रुप की महिलाओं ने थालियां बजाकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं ने मांगों को लेकर मंगलवार को नेहरू पार्क में बैठक की। इसके बाद यह महिलाएं केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचीं और थालियां बजाकर प्रदर्शन करते हुए सीटीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने कहा कि छह मई को सरकार और मदर ग्रुप की महिलाओं के बीच मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। महिलाओं ने ज्ञापन देकर वेतन बढ़ाने और रुका हुआ वेतन तुरंत प्रभाव से देने की मांग की। तीन दिन हेल्पर और तीन दिन मदर ग्रुप की महिलाओं से खाना बनाने का नियम खत्म कर पूरे सप्ताह मदर ग्रुप की महिलाओं से खाना बनवाने का नियम लागू किया जाए। राशन बनाने के लिए गैस सिलिंडर, बर्तन और कच्चा माल उपलब्ध करवाया जाए। कर्मचारियों का पंजीकरण किया जाए। हाजिरी रजिस्टर उपलब्ध करवाया जाए। कर्मचारियों का खाता खोला जाए और उनका मेहनताना सीधा खाते में डाला जाए। आंगनबाड़ी में हेल्पर रिटायर्ड होने पर मदर ग्रुप की महिलाओं को भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाए और आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई घरों का निर्माण किया जाए। महिलाओं के लिए वर्दी उपलब्ध करवाई जाए और बीपीएल की श्रेणी में रखा जाए व महिलाओं का बीमा किया जाए। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 18 जून को सीएम के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर कमला, संतोष, शीला, पूनम व बीरमती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed