{"_id":"59399e304f1c1b1b478b45b3","slug":"71496948272-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग कांप्लेक्स, नपा भवन बनेगा एयर कंडीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग कांप्लेक्स, नपा भवन बनेगा एयर कंडीशन
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना (जींद)।
शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है। शहर के बीचोंबीच नगरपालिका भवन की जगह शॉपिंग कांप्लेक्स, राजेंद्रा कालोनी में पीडब्लूडी भवन की जगह नपा भवन का निर्माण होगा। ये दोनों एयर कंडीशन होंगे। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने डीसी जींद को इन दोनों प्रोजेक्टों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उचाना कलां लाइन पार पशुअस्पताल के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ नपा भवन बनने के बाद यहां पर अलग से फायर बिग्रेड भी होगी। शॉपिंग कांप्लेक्स बनने से नपा की आमदन बढ़ेंगी। यह जानकारी नपा के वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल ने दी।
पांचाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता शहर को मॉर्डन शहर बनाना चाहते है। शॉपिंग कांप्लेक्स बनने के बाद शहर मॉर्डन लगेगा। कांप्लेक्स में दुकानों का निर्माण होगा इससे खुद का काम करने वालों को दुकानें मिलेंगी। शहर में जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। नपा की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान में भी शहर के लोग सहयोग करें।