{"_id":"67743c69b4452a819f093206","slug":"71-teachers-and-55-school-heads-who-performed-well-were-honoured-jind-news-c-199-1-sroh1009-127763-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले 71 अध्यापक व 55 स्कूल मुखिया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले 71 अध्यापक व 55 स्कूल मुखिया सम्मानित
विज्ञापन
31जेएनडी20: शिक्षकों को सम्मानित करते हुए। शिक्षा विभाग
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन कार्यक्रम के तहत डीपीआईयू (जिला परियोजना कार्यान्वयन इकाई) की बैठक हुई। इसमें जिले के 71 अध्यापकों व 55 स्कूल मुखियाओं को सम्मानित किया गया। इन अध्यापकों ने बच्चों को पढ़ाने के लिए संपर्क डिवाइस का प्रयोग किया। सपंर्क डिवाइस के प्रयोग में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अध्यापक व स्कूल मुखियाओं को सम्मानित किया गया।
बैठक में पिछले महीने बीईओ व बीआरसी द्वारा की गई एफएलएन विजिट व शिक्षा दिक्षा पर्यवेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा की गई। बैठक में क्लस्टर हेड विजिट, स्टूडेंट अकाउंट आउटकम, रिव्यू ऑनलाइन दीक्षा कोर्स, साप्ताहिक कार्य योजना, सीपीआईयू व बीपीआईयू बैठक रिकॉर्ड के बारे में भी विचार िवमर्श किया ।
वहीं निपुण हरियाणा पत्रिका में मासिक प्रस्तुतियों के लिए स्टार शिक्षकों की पहचान की। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा में निपुण लक्ष्य रीडिंग कार्नर बनवाना को लेकर विचार किया। बैठक का उद्देश्य है कि पठन-पाठन में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत भागीदारी करवाना, ताकि बच्चे निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों को धाराप्रवाह पठन का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करवाना। मौखिक भाषा विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को अधिकाधिक बोलने का अवसर प्रदान करना। निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए माता-पिता से सहयोग लेने के लिए कहा गया। विद्यार्थियों की स्किल में सुधार के लिए नवाचारों के प्रयोग पर चर्चा की गई। छोटी व महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिदिन विद्यार्थियों के साथ सांझा करने के लिए कहा, ताकि बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि हो सकें। अध्यापक को डायरी लेखन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बॉक्स......
यह हैं डीपीआईयू के सदस्य
डीपीआईयू में डीईईओ चेयरपर्सन, डाइट प्रिसंपिल सदस्य सचिव, डीईओ, डिप्टी डीईओ, बीईओ, बीआरसी, दो वरिष्ठ लेक्चरर, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर व पहला कदम फाउंडेशन सहित अन्य एनजीओ सदस्य के रूप में काम करते हैं। एबीआरसी व बीआरपी को सात स्कूलों में 21 कक्षा, जिला व ब्लॉक अधिकारी को चार स्कूल में 12 कक्षा, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर को छह स्कूल में 18 कक्षा व जिला सुपरविजन टीम को 60 स्कूल में 180 कक्षाओं की विजिट करनी होती है।
बॉक्स
संपर्क फाउंडेशन के साथ विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए फन विद साइंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत संपर्क फाउंडेशन द्वारा संपर्क टीवी डिवाइस के माध्यम से पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें जिला समंवयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ को बेहतर कार्य करने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त डिवाइस का बेहतर प्रयोग करने वाले एफएलएन के गणित पढ़ाने वाले 55 शिक्षक, वहीं छठी से आठवीं कक्षा में गणित पढ़ाने वाले दस शिक्षक व छह स्कूल मुखियाओं भी सम्मानित हुए।
बॉक्स
एफएलएन के तहत डीपीआईयू की बैठक हुई। बैठक में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने व उनकी कमियों को दूर करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा सके।
-राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर।