{"_id":"68ceea05d4cb58e9f60419db","slug":"70-gate-passes-were-cut-in-the-market-2020-quintals-of-paddy-arrived-jind-news-c-199-1-sroh1009-141279-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंडी में कटे 70 गेट पास, 2020 क्विंटल धान की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंडी में कटे 70 गेट पास, 2020 क्विंटल धान की आवक
Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
20जेएनडी41: मंडी में लगे जीरी के ढेर की सफाई करते हुए मजदूर। आढ़ती
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी में अब धान की आवक शुरू हो गई है। मंडी में फिलहाल 1509 किस्म की धान की फसल ही पहुंच रही है। अब तक लगभग 70 गेट पास कट चुके हैं और मंडी में कुल 2020 क्विंटल के करीब धान की आवक हो चुकी है। पीआर धान की आवक भी शुरू होने की जल्द ही उम्मीद है। मंडी में इस बार सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त कर दिया गया है।
मंडी के अंदर बारिश का पानी पहले कभी-कभी जम जाता था लेकिन इस बार किसानों और मंडी कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी मैनहोल को पक्का कर जाली की फिटिंग कर दी गई है। मंडी में जमा मिट्टी और कचरे को भी साफ किया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि फिलहाल मंडी में कहीं भी पानी नहीं ठहरा है और आवक के बढ़ने तक पूरी मंडी में साफ-सफाई पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएगी। मंडी में पानी की सुविधाओं के लिए तीन जगह वाटर कूलर सुचारू रूप से चल रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
इस बार पूरी मंडी में किसानों और मजदूरों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और आवक के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से संचालित रहेंगी। –पूजा, सचिव, मार्किट कमेटी, नरवाना