फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   7.30 lakh by pretending to send to US

यूएस भेजने का झांसा देकर हड़पे 7.30 लाख, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 24 Sep 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
7.30 lakh by pretending to send to US
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने युवक को यूएसए भेजने का झांसा देकर सात लाख 30 हजार रुपये हड़पने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोरखी गांव निवासी सोनू ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत में उसकी इंटरलॉक टाइल बनाने की दुकान है। उसके पास झज्जर जिला के गांव भराई निवासी अमित छिल्लर तथा वजीर आया करते थे। दोनों ने उसे बताया कि वो युवकों को विदेश भेज कर उन्हें वहां नौकरी दिलवा देते हैं। दोनों के झांसे में आकर उसने अपने बेटे विशाल को अमेरिका भेजने के लिए कहा। उसकी एवज में दोनों ने नवंबर 2018 में उस से दो लाख रुपये और पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद कभी कोरोना या कोई दूसरी बीमारियों का बहना बना कर जल्द उसके बेटे को अमेरिका भेजने की बात कहते रहे। सात मई 2022 तक आरोपी उससे सात लाख 30 हजार रुपये ले चुके थे। इसके बावजूद उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। जब उसने राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे चेक थमा दिए। जब चेकों को बैंक में लगाया गया तो वो बाउंस हो गए। इस पर उसने दोनों से संपर्क साधा तो आरोपियों ने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि यूएसए भेजने के नाम पर सात लाख 30 हजार हड़पने की शिकायत पर पुलिस ने अमित व वजीर छिल्लर के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed