फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   66 white trees cut from government land

Jind News: सरकारी जमीन से काटे सफेदे के 66 पेड़

Tue, 25 Jun 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
66 white trees cut from government land
24जेएनडी42-पेड़ काटने के बाद बची जड़ें। संवाद
सफीदों। गांव बहादुरगढ़ में सरकारी जमीन से करीब 66 सफेदे के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नहरी विभाग, बीडीपीओ और पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कृष्ण ने कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर लगे सफेदे के 66 पेड़ों को काट लिया। इससे पहले भी सरकारी जमीन से अवैध खनन करते हुए पांच लाख रुपये की मिट्टी निकाल ली थी, लेकिन उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वे इस मामले को मुख्यमंत्री नायब सैनी तक लेकर जाएंगे। उसने शासन व प्रशासन से मांग की कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए सफेदे बरामद किए जाएं।
विज्ञापन


वर्जन

सरपंच प्रतिनिधि शमशेर सिंह का कहना है कि उन्हें पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी और उन्होंने मौके पर जाकर पुलिस को बुलवाकर पेड़ काटने वाले को पकड़वाया था। उन्होंने इसको लेकर सफीदों सदर पुलिस व ब्लॉक समिति में शिकायत भी दी थी। उस स्थान से 46 पेड़ काटे गए हैं और अभी तक मौका देखने के लिए कोई भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि एसडीएम कार्यालय व सरपंच की मार्फत उन्हें शिकायत मिली है। वे मौके का मुआयना करेंगे और तत्पश्चात आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

24जेएनडी42-पेड़ काटने के बाद बची जड़ें। संवाद

24जेएनडी42-पेड़ काटने के बाद बची जड़ें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed