फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   65-year-old man climbed on the 20 feet high reception gate due to problems of the city

Jind: शहर की समस्याओं से तंग 65 वर्षीय बुजुर्ग 20 फीट ऊंचे स्वागत द्वार पर चढ़ा, मिन्नत करके उतारा

Wed, 28 Sep 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 10:51 PM IST
सार

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मिन्नत करके एक घंटे बाद नीचे उतारा। प्रशासन तक आवाज पहुंचाने के लिए डिफेंस कॉलोनी निवासी सतीश भारद्वाज ने कदम उठाया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने गुरुवार को अधिकारियों से मिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
65-year-old man climbed on the 20 feet high reception gate due to problems of the city
स्वागत द्वार के ऊपर चढ़े सतीश भारद्वाज, नारेबाजी करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में अपनी मांगों और समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आम तौर पर धरना-प्रदर्शन और मांग पत्र सौपे जाते हैं। डिफेंस कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सतीश भारद्वाज ने अपनी आवाज को प्रशासन तक पंहुचाने के लिए अलग रास्ता सोचा और गोहाना रोड पर बने 20 फीट ऊंचे स्वागत द्वार पर चढ़ गए।   

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और वे स्वागत द्वार पर चढ़ गए। इस पर सतीश भारद्वाज ने कहा कि यदि पुलिस ने जबरदस्ती उतारने का प्रयास किया तो वह ऊपर से कूद जाएगा। काफी देर मिन्नत करने पर करीब एक घंटे के बाद वे नीचे उतरे। उसने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने की बात कही लेकिन पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और वीरवार को अधिकारियों से मिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रेवाड़ी में भीषण हादसा: खड़ी कार को बस ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, बस सवार 11 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति अचानक गोहाना रोड पर बने स्वागत द्वार पर चढ़ गया। ऊपर जाकर उसने शहीद भगत सिंह अमर रहे, इकलाब जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों का ध्यान गया तो उसने सभी के सामने अपनी समस्याएं बतानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि वह डिफेंस कॉलोनी निवासी सतीश भारद्वाज है।


वह शहर की समस्याओं से परेशान हैं। शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैं, जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, अतिक्रमण के साथ-साथ अनेक जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। प्रशासन को नींद से जगाने के लिए ही उसने यह कदम उठाया है। 

सतीश भारद्वाज को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बुधवार को अधिकारी व्यस्त थे, इसलिए उसे वीरवार को अधिकारियों से मिलवाया जाएगा। फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है। -डॉ. सुनील कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed