फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   65 students passed the super-100 exam in the district, now the education department will provide coaching for IIT and NEET for free

जिले में 65 विद्यार्थियों ने की सुपर-100 की परीक्षा पास, अब फ्री में शिक्षा विभाग दिलाएगा आईआईटी व नीट की कोचिंग

Fri, 22 Jul 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
65 students passed the super-100 exam in the district, now the education department will provide coaching for IIT and NEET for free
जींद। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सुपर-100 परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम को जारी कर दिया गया। इसमें जिले के 65 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन सभी को शिक्षा विभाग की तरफ से निशुल्क आईआईटी व नीट की कोचिंग दी जाएगी। इनमें 48 विद्यार्थी रेगुलर तथा 17 विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग लेेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क आईआईटी व नीट की कोचिंग के लिए शिक्षा विभाग ने सुपर-100 परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन

इसके तहत प्रदेशभर के 400 विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग तथा 200 विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जानी थी। पिछले महीने हुई इस परीक्षा का परिणाम बुधवार देर शाम को घोषित किया गया। इसमें जिले के 65 विद्यार्थियों को आईआईटी व नीट की कोचिंग के लिए चयन हुआ है। इसमें 48 विद्यार्थी आवासीय कोचिंग लेंगे जबकि 17 विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग लेंगे। इन सभी को विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी की तरफ से कोचिंग दी जाएगी। यहीं पर विद्यार्थियों के रहने की सुविधा भी होगी। ऑनलाइन कोचिंग विद्यार्थी अपने घर पर ही रहकर ले सकेंगे। जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, उनको 27 जुलाई को विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी में रिपोर्ट करनी होगी। इन विद्यार्थियों की कोचिंग 28 जुलाई से शुरू होगी। सभी विद्यार्थी अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित स्वास्थ्य संबंधित अंडरटेकिंग साथ लेकर जाएं तथा अन्य जरूरी कागजात भी लेकर जाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 65 विद्यार्थियों का चयन सुपर-100 परीक्षा में हुआ है। इनमें से 48 विद्यार्थी रेवाड़ी में जाकर कोचिंग लेंगे, जिनको छात्रावास की सुविधा मिलेगी तथा 17 विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग लेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से रेवाड़ी में सुपर -100 कार्यक्रम की कोचिंग के लिए सेंटर संचालित किया जा रहा है।
-आनंद सहारण, नोडल अधिकारी सुपर-100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed