फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   65 lakh rupees were swindled in the name of investing in the stock market.

Jind News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 65 लाख रुपये हड़पे

Sun, 05 Apr 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
65 lakh rupees were swindled in the name of investing in the stock market.
जींद। शहर के एक व्यक्ति से दो लोगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 65 लाख रुपये हड़प लिए। थाना शहर जींद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यू कृष्णा कॉलोनी के नरेश कुमार ने एफआईआर में बताया कि टावर-2 जी एफ-02 सेक्टर-25 अमगिनी सोसाइटी रेवाड़ी जिला रेवाडी निवासी राकेश यादव के साथ मीर सिंह नामक युवक आया। राकेश यादव ने उससे मुलाकात करवाते हुए कहा था कि मीर सिंह शेयर मार्केट का किंग है। राकेश यादव उसे शेयर मार्केट में निवेश पर बड़े लाभ का लालच देने लगा।
विज्ञापन

उसने कहा कि रेवाड़ी के बैंक कर्मचारी अनिल यादव उनके नाम से लोन करवाएगा और उस पैसे को शेयर मार्केट में लगाया जाएगा। फिर उसने अपने कुछ आईडी प्रूफ एक अन्य बैंक कर्मचारी ममता को व्हाट्सएप किया और उसके बाद उसके खाते में अलग-अलग तरीकों में विभिन्न बैंकों से 65 लाख 42 हजार 896 रुपये आए। उसका कहना है कि उसने अपनी आईडी तो व्हाट्सअप की थी लेकिन लोन के लिए किसी फार्म पर हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैसे को राकेश कुमार यादव ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया ताकि इसे शेयर मार्केट में लगाया जा सके। राकेश यादव ने आश्वासन दिया था कि इसकी किस्त वह भर देगा लेकिन उसने पहली किस्त जमा करवाने के बाद आगे किस्त नहीं दी और उसने अक्तूबर 2024 तक सभी किस्तें भरीं। बाद में उसे पता चला कि इन लोगों ने कई अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने राकेश यादव और अनिल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed