फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   6.49 lakh rupees extorted by posing as brother-in-law's son

Jind News: साले का बेटा बनकर ऐंठे 6.49 लाख रुपये

Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
6.49 lakh rupees extorted by posing as brother-in-law's son
जींद। दुबई से साले का बेटा बनकर अज्ञात ने सेवानिवृत कर्मचारी से छह लाख 49 हजार रुपये ऐंठ लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामराय गांव निवासी सतपाल ने पुलिस को बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसके साले का लड़का दुबई रहता है। 26 अप्रैल को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसमें अज्ञात ने कहा कि आपका कोई जानकार दुबई रहता है। इस पर उसने सहमति जताई तो अज्ञात ने कहा कि फूफा पहचाना नहीं।
विज्ञापन

इस पर उसने सोचा कि उसके साले का लड़का बोल रहा है। फिर उसने कहा कि वह हमेशा दुबई नहीं रहना चाहता। इसलिए वह भारत में आकर प्लाॅट खरीदकर रहेगा। इसलिए वह आपके खाते में 18 लाख 15 हजार रुपये भेज रहा है। यहां आने के बाद वापस ले लेगा। इसके बाद कहा कि उसका एक दोस्त है। उसके बेटे दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल हैं। इसलिए उसे पैसे की जरूरत है। उसने कहा कि आप एक लाख 15 हजार रुपये भेज दो। इसके बाद अलग-अलग छह लाख 49 हजार रुपये डलवा लिए। फिर उसे धोखाधड़ी होने के बारे में पता चला। जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed