फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   62.50 lakhs grabbed on the pretext of giving more profits

Jind News: ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर हड़पे 62.50 लाख

Sun, 24 Mar 2024 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
62.50 lakhs grabbed on the pretext of giving more profits
जींद। खरैंटी के एक युवक से कंपनी में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 62 लाख 53 हजार रुपये हड़प लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खरैंटी गांव निवासी दीपक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में उसका संपर्क आपकी उडान कंपनी चलाने वाले गांव राजपुरा भैण निवासी अशोक तथा गांव ढांडी छिल्लर चरखी-दादरी निवासी दिनेश से हुआ था। दोनों ने अपनी कंपनी ने गोहाना रोड पर कार्यक्रम किया हुआ था। कंपनी मसाले तथा हर्बल प्रोडक्ट बनाती है। उन्होंने कंपनी मालकियत के कागजात दिखाकर उसे विश्वास में ले लिया। इसके साथ ही बताया कि कंपनी में निवेश करने पर कई गुणा मुनाफा होगा। इस पर उसने छह लाख 53 हजार का निवेश 27 फरवरी 2021 को किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते में कुछ राशि डालकर लालच देते रहे। फिर कंपनी में ग्रोथ बता कर उसकी और राशि का निवेश कंपनी में करवा लिया। इस प्रकार उसने कंपनी में 62 लाख 53 हजार 800 रुपये का निवेश कर लिया। विश्वास जताने के लिए आरोपियों ने उसे 50 लाख रुपये के परनोट भी दिए थे। इसके अलावा दो चेक भी उसे सुरक्षा के तौर पर दिए गए थे। इसके बाद उसने कुछ समय के बाद निवेश राशि वापस मांगी तो उससे कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा गया। बावजूद इसके लंबा समय बीत गया, लेकिन राशि वापस नहीं दी। दो साल के बाद वह अर्बन एस्टेट स्थित कार्यालय में गया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब उसने सुरक्षा चेकों को बैंक में लगाया तो हस्ताक्षर गलत मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल कंपनी संचालक अशोक तथा दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानात, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed