{"_id":"5c8fd83ebdec2213f8015ff2","slug":"61552930878-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6100 रुपये पार पहुंचे कपास के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6100 रुपये पार पहुंचे कपास के भाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार 6100 रुपये पार पहुंचा कपास का भाव
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। एक दिन में कपास के भाव में प्रति क्विंटल 219 रुपये की तेजी हुई। शनिवार को कपास का सबसे अधिक भाव 5885 रुपये प्रति क्विंटल रहा था। किसानों को उम्मीद थी कि कुछ दिनों में कपास छह हजार रुपये पार होगी। किसानों की यह उम्मीद सोमवार को ही पूरी हो गई। कपास के भाव सोमवार को 6104 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। कुछ दिनों से कपास के भाव में तेजी आ रही है, ऐसे में किसानों को भाव सात हजार रुपये तक पहुंचने की उम्मीद हो गई है। बीते मंगलवार को भाव 5655 रुपये प्रति क्विंटल थे। चार दिन में भाव 449 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा है। जिन किसानों ने फसल को भाव बढ़ने की उम्मीद से नहीं बेचा था, उनके चेहरों पर भाव बढ़ने से खुशी नजर आई।
हर रोज इस सप्ताह कपास के भाव बढ़ते रहे। सोमवार को कपास का भाव छह हजार रुपये पार पहुंच गया। 6104 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव रहे। इससे पहले बीते मंगलवार को 5655 रुपये, बुधवार को 5745 रुपये प्रति क्विंटल, वीरवार को 5750 रुपये, शुक्रवार को 5775 रुपये, शनिवार को 5885 रुपये कपास का टॉप रेट रहा। किसान बलजीत, सुरेंद्र, महेंद्र, विनोद ने कहा कि उम्मीद थी कि कपास के भाव बढ़ेंगे, लेकिन एक दम से भाव में कुछ दिनों से तेजी आई है। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने कहा कि कपास के भाव 6104 रुपये प्रति क्विंटल तक शनिवार को रहे। यह सीजन का सबसे अधिक रेट है।