{"_id":"5b26aab74f1c1bb51e8b6700","slug":"61529260727-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक और शहीद देश की असली धरोहर: आनंद लाठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक और शहीद देश की असली धरोहर: आनंद लाठर
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना के वार्ड 6 में युवा संगठन और भूतपूर्व सैनिक शक्ति संगठन की तरफ से वार्ड 6 में कार्यक्रम का आयोजन पिछले दिनों ह्दय गति रुकने से सैनिक चंद्रपाल की हुई मौत को लेकर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ के जवान चंद्रपाल की प्रतिमा पर गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इनेलो के हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा तायल, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजीव बुआना, भारत विकास परिषद शाखा के प्रधान गुरदास सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विष्णु शर्मा, नगरपालिका की चेयरपर्सन के प्रतिनिधि जसबीर उर्फ बैंड आदि गणमान्य व्यक्तियों ने चंद्रपाल को श्रद्धांजलि दी। लाठर ने कहा कि सैनिक और शहीद देश की असली धरोहर हैं। संजीव बुआना ने कहा कि चंद्रपाल का निधन देश सेवा में ड्यूटी के दौरान हुआ है इसलिए चंद्रपाल को शहीद के रूप में ही जाना जाएगा। वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह से मिलकर वार्ड छह में चंद्रपाल की याद में स्मारक बनवाने की मांग करेंगे। भाविप प्रधान गुरदास ने कहा कि चंद्रपाल की याद में शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर बारहा के प्रधान राजमल जेई, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सैनिक प्रेम सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, कैलाश सिंगला, राजू परुथी, नपा उपप्रधान विजय बैरागी, मुरारी सैनी मौजूद रहे।