{"_id":"5a9457004f1c1bb5568b61ce","slug":"61519671040-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खापों को एक करने के लिए 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो खापों को एक करने के लिए 1
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। पालवां गांव के चबूतरा उचाना कलां दाडन खाप, चबूतरा पालवां सर्वजातीय दाड़न खाप के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। इसमें दोनों खापों को एक करने के लिए संयुक्त रूप से 18 मार्च को उचाना कलां के पार्क में बैठक बुलाने का निर्णय लिया। इसमें खाप के 28 गांवों से ग्रामीण पहुंचेंगे। खाप की बैठक में खाप के नए प्रधान को चुना जाएगा। बता दें कि दाड़न खाप कई सालों से दो धड़ों में बंटी हुई है। उचाना कलां चबूतरा दाड़न खाप ने दो धड़ों में बंटी खाप को एक करने की पहल शुरू की थी। इस पहल का पालवां चबूतरा सर्वजातीय दाड़न खाप ने अपना समर्थन देते हुए एक खाप बनाने को लेकर अपनी सहमति दे दी थी।
खाप की बैठक को लेकर खाप के गांव-गांव जाने के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। इसमें मांगेराम, सूरजभान, आजाद, दलबीर, रमेश, करतार, मांगेराम, सतपाल, बलराज, इंद्र सिंह, दिलबाग को शामिल किया गया। कमेटी को एकता को लेकर खाप से कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव देने के साथ-साथ कमेटी से जुड़ सकता है। खाप के गांव में जाने की शुरूआत पांच मार्च से पालवां गांव से की जाएगी। इस दिन खरकभूरा, सफा खेड़ी, तारखां, सुदकैन कलां, डूमरखां खुर्द, डूमरखां कलां, ढाकल, छह मार्च को घसो खुर्द, घसो कलां, भगवानपुरा, झील, बडनपुर, सुंदरपुरा, डोहाना खेड़ा, सात मार्च को उचाना कलां, खेड़ी मंसानिया, सेढ़ा माजरा, दरोली खेड़ा, सुरबरा, मंगलपुर, काकड़ोद आठ मार्च को उचाना खुर्द, बुडायन, मखंड, संदलाना, छैन, जाजनपुर गांव के दौरे किए जाएंगे। इस मौके पर अजमेर वकील, सुंदरपाल, काला श्योकंद, चरणा, विकास सफा खेड़ी, सुरेंद्र श्योकंद, बलवान, कृष्ण श्योकंद, सरणा तारखां मौजूद रहे।