{"_id":"594184884f1c1bb34c8b480f","slug":"61497465992-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर डीएफएससी टीम का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर डीएफएससी टीम का औचक निरीक्षण
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना (जींद)। पुराने बस स्टैंड इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल की माप-तोल के लिए डीएफएससी, माप-तोल विभाग की टीम पहुंची। यहां पर पेट्रोल, डीजल की मशीनों से विभाग के पांच लीटर के माप में पेट्रोल-डीजल अलग-अलग मशीनों से डाल कर जांच की गई। यहां पर मीटर की भी जांच की गई। विभाग की टीम में डीएफएससी राजेश कुमार आर्य, माप तोल विभाग के इंस्पेक्टर ईश्वर दत्त, एएफएसओ पटेल कुमार, सप्लाई इंचार्ज अमित कुमार, सहायक राजेश शामिल रहे। जांच के दौरान मशीन, तेल सही मात्रा में पाया गया। राजेश कुमार आर्य ने बताया कि उपभोक्ताओं को गड़बड़ी का शिकार होने से बचाने के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। भविष्य में भी जांच जारी रहेगी।
राधा स्वामी फिलिंग स्टेशन को मिली क्लीन चिट
करीब एक सप्ताह पहले गोहाना रोड पर निडाना गांव स्थित राधा स्वामी फिलिंग स्टेशन पर पाई गई अनियमितताओं की जांच के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब क्लीन चिट दे दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिस नोजल में पेट्रोल कम आने की गड़बड़ी मिली थी, वह लंबे समय से बंद थी। इसकी सूचना भी कंपनी को दी गई थी, लेकिन मौके पर दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के कारण पंप सील किया गया था। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य के अनुसार, पंप की सील हटा ली गई है। उन्होंने कहा कि जो भी पेट्रोल पंप शक के दायरे में आए हैं, इनकी जांच नियमित रूप से की जाती रहेगी।
पेट्रोल पंप पर डीएफएससी टीम का औचक निरीक्षण
जांच में मशीन और तेल सही मात्रा में पाया गया