फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   60 thousand rupees withdrawn from bank account by fraud, accused arrested

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 60 हजार रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees withdrawn from bank account by fraud, accused arrested
बैंक खाते के साथ धोखाधड़ी कर 60 हजार रुपये की राशि निकालने के एक आरोपी नूहं के गांव खेरली निवासी शरुखा को साइबर सैल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सैनी रामलीला ग्राउंड निवासी सुभाष चंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका खाता लघु सचिवालय स्थित एसबीआई की शाखा में है। 25 दिसंबर 2020 को उसके दोस्त विजय के फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह तुम्हारा दोस्त शर्माजी बोल रहा है। उसने जो तुम्हारे 12 हजार रुपये देने हैं वह तेरे खाते में डाल देता है। अपना गूगल पे अकाउंट दे दो, उसका दोस्त विजय गूगल-पे यूज नहीं करता। इसलिए उसने उस व्यक्ति को उसका गूगल पे अकाउंट नंबर दे दिया। पहले उसने पांच रुपये मेरे गूगल पे अकांऊट में डाले और उसके बाद उस अज्ञात व्यक्ति ने मेरे खाते से 20-20 हजार रुपये करके तीन बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए। जब उससे फोन करके अपने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज करने लगा। इस मामले में पुलिस ने रामपाल और राहुल नाम के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया था। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नूहं के खेरली कलां गांव निवासी शरूखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed