नरवाना। उपमंडल स्तर पर एसडीएम अनिल कुमार दून की अध्यक्षता में लगातार तीसरे दिन समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 60 विभिन्न शिकायतों का निवारण किया गया। एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में करीब तीन दर्जन फरियादी अपनी शिकायत दर्ज करवाने आए, जिनमें सबसे ज्यादा शिकायतें फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करवाने से संबंधित और विभिन्न सामाजिक पेंशन बनवाने के बारे में सामने आ रही है।
फैमिली आईडी में सुधारीकरण के लिए 12 शिकायतें, प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करवाने के लिए छह शिकायतें तथा विधवा, विधुर, विकलांग एवं बुढ़ापा पेंशन बनवाने के संबंध में पांच शिकायतें मिली, जिसके बाद संबंधित सभी शिकायतों के तथा उचित त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस गर्मी के सीजन के चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं और मवेशियोंं की सुविधा के लिए उपमंडल के सभी तालाबों में पर्याप्त पानी भरवाने के लिए भी कहा गया है। इस अवसर पर बिजली निगम कार्यकारी अभियंता रामपाल दहिया, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुखदर्शन सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार, नगर परिषद के एमई रमनदीप सिंह, जिला कल्याण विभाग से संतरो देवी, जिला समाज कल्याण कार्यालय से सोनिया मौजूद रही।