फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   6 people repeatedly raped a women

महिला के साथ छह लोगों ने बार-बार किया दुष्कर्म

Tue, 27 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
6 people repeatedly raped  a women
शहर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की रहने वाली 43 वर्षीय महिला के घर में घुसकर उसके ही छह पड़ोसियों ने बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले एक वर्ष से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वह एक साल से चुप थी। अब उनकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाला सोनू यादव एक दिन उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद केशव, सुनील, परमिंद्र ढांडा, दर्शन व विशाल ने भी इसी प्रकार उसके घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरकर वह एक साल से चुप थी। एक वर्ष से सभी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़ित ने कहा कि वह इसलिए चुप रही की उसके परिवार की जान बची रहेगी। आरोपी उसका पीछा छोड़ देंगे, लेकिन आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा। वह आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आ गई। अब उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने सोनू यादव, केशव, सुनील, परमिंद्र ढांडा, दर्शन व विशाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश देवी ने कहा कि पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed