फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   590 transformers burnt in two months, 31 new ones installed to reduce load

Jind News: दो माह में जले 590 ट्रांसफार्मर, लोड कम करने के लिए 31 नए लगाए

Fri, 31 May 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
590 transformers burnt in two months, 31 new ones installed to reduce load
30जेएनडी06-शहर में एक जगह ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
प्रमोद राठी
विज्ञापन


जींद। गर्मी के चलते बिजली खपत बढ़ रही है, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं और वह जल रहे हैं। शहर में ओवरलोड की समस्या ने बिजली निगम के तंत्र को हिला दिया है। पिछले दो माह की बात करें तो अप्रैल और जून में 590 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। वहीं बिजली निगम ने शहर में लोड बांटने के लिए 31 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए हैं।
बिजली निगम के शिकायत केंद्र में रोजाना ओवरलोड बढ़ने के कारण फ्यूज उड़ने, कंडक्टर जलने के रोजाना 40-50 मामले आ रहे हैं। वहीं शिकायत केंद्र पर रोजाना 150 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इनमें अधिकतर फ्यूज, कंडक्टर या केबल जलने जैसी शिकायतें होती हैं। इनके अलावा ज्यादा ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर भी जल रहे हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने की सूचना पर बिजली कर्मचारी तुरंत ट्रॉली में नया ट्रांसफार्मर लेकर पहुंच जाते हैं। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है।
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद शहर के अंदर बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। निगम के पास जरूरत से भी ज्यादा ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। बिजली को लेकर शहरवासियों को समस्या नहीं आएगी। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जिले में बिजली खपत 80 लाख के पार हो गई है। 23 मई को बिजली खपत 80.47 लाख यूनिट थी, जबकि 24 मई को 88.79 लाख यूनिट हो गई। इसके बाद 25 मई को यह आंकड़ा 93.27 लाख तक पहुंच गया। 26 मई को 80.39, 27 मई को 84.22 और 28 मई को 84.24 लाख यूनिट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों ने भी आह्वान किया है कि उपभोक्ताओं को घर का लोड बढ़ने की जानकारी तुरंत निगम कार्यालय को देनी चाहिए। इससे हम समय रहते व्यवस्थाओं को सुधार सकते हैं। बिना बताए लोड बढ़ने से परेशानी होती है। शहर के लोड के आधार पर ट्रांसफार्मर रखे जाते हैं, जिससे लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

बॉक्स

खरीदे जा रहे खूब एसी, नहीं बढ़वाया जा रहा मीटर लोड

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोग धड़ाधड़ एसी खरीद रहे हैं। पिछले 15 दिनों में ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 500 से ज्यादा एसी लग चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र की तो छोड़ो शहर में 90 फीसदी उपभोक्ता अपने घर के बढ़े हुए लोड की जानकारी बिजली निगम को नहीं देते हैं। इसके कारण बिजली निगम का तंत्र गड़बड़ा जाता है। पहले से निर्धारित लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर लगे होते हैं, जो लोड बढ़ने के साथ ही जवाब देने लग जाते हैं और ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है।

बॉक्स

शहर में लगाए 31 नए ट्रांसफार्मर

निगम ने शहरी उपभोक्ताओं को भी गर्मी के दिनों में बिजली कट से राहत देने के लिए पहले ही व्यवस्था बना दी थी। निगम कर्मचारियों ने शहर में 31 नए ट्रांसफार्मर लगा दिए थे। इनमें 26 ट्रांसफार्मर 100 केवीए के थे। इसके अलावा चार ट्रांसफार्मर 63 केवीए और एक ट्रांसफार्मर 25 केवीए का था। इनमें से 15 ऐसे ट्रांसफार्मर हैं, जिनकी क्षमता बढ़ाई गई है। वहीं 16 ट्रांसफार्मर ऐसे हैं, जो नए रखे गए हैं। यह सफीदों रोड, संतनगर, रामराय गेट, भिवानी रोड, रोहतक रोड, राम कॉलोनी, ओमनगर, राजनगर में रखे गए हैं। इनके रखे जाने के बाद शहर मेंं ओवरलोड की समस्या लगभग खत्म हो गई है।


वर्जन

जिलेभर में बिना ओवरलोड के बिजली आपूर्ति सुचारू चल रही है। शहर या ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी लोड से संबंधित शिकायत थी, वहां पर ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर रखवा दिए हैं। उपभोक्ताओं से भी अनुरोध है कि वे अपने बिजली मीटर का लोड बढ़वाएं, जिससे ट्रांसफार्मर जलने जैसी घटनाएं नहीं हो।

-जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed