फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   58 police teams caught 40 accused

Jind News: पुलिस की 58 टीमों ने 40 आरोपी पकड़े

Sun, 28 Apr 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
58 police teams caught 40 accused
27जेएनडी25: अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी तुषार। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार रात को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। अभियान के तहत 40 अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा गया। इसमें चार हत्या के प्रयास के अलावा दो उद्घोषित अपराधी भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से 283 बोतल शराब व 595 लीटर लाहन बरामद हुई है। इसके अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत एक आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार सुबह तक 30 नए मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन आक्रमण के तहत शनिवार सुबह तक विभिन्न अपराधियों के स्थानों पर दबिश दी गई। डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने एक आरोपी को ऑटो स्टैंड जींद से पिस्तौल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी तुषार के रूप में हुई है। सीआईए सफीदों इंचार्ज कमल की टीम ने भेड़-बकरी चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने गांव गांगोली से एक पशुबाड़े से 11 बकरी चोरी की थी। आरोपियों से एक पिकअप गाड़ी भी मिली है। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी बोहतवाला व नवीन उर्फ बनिया निवासी निर्जन के रूप में हुई है। आरोपी नवीन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नरवाना में राममेहर निवासी दबलैन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना ने दबलैन गांव के अशोक, विनोद उर्फ मोदी, सतीश व सतपाल को गिरफ्तार किया है।

27जेएनडी25: अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी तुषार। स्रोत पुलिस प्रशासन

27जेएनडी25: अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी तुषार। स्रोत पुलिस प्रशासन

27जेएनडी25: अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी तुषार। स्रोत पुलिस प्रशासन

27जेएनडी25: अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी तुषार। स्रोत पुलिस प्रशासन

27जेएनडी25: अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी तुषार। स्रोत पुलिस प्रशासन

27जेएनडी25: अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी तुषार। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed