फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   54 people examined under TB free campaign

Jind News: टीबी मुक्त अभियान के तहत 54 लोगोंं की जांच की

Thu, 06 Feb 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
54 people examined under TB free campaign
05जेएनडी21: नगूरां गांव में टीबी रोग के प्रति लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
अलेवा। सरकार की ओर से चलाए जा रहे 100 दिन टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगूरां गांव में 54 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के बलगम व छाती के एक्सरे लिए।
विज्ञापन

नरेंद्र ढांडा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य टीबी को खत्म करने के लिए टीबी के निदान और इलाज की सुविधाओं को बढ़ाना है। साथ ही टीबी से होने वाली मौतों को कम करना और नए संक्रमणोंं को रोकना भी इसका मकसद है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो माइको बैक्टीरियम ट्यूबर्क्युलोसिस नाम के जीवाणु से होती है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीबी के लक्षण दिखने वाले ऐसे लोगों को सरकारी अस्पताल में छाती का एक्सरे, स्पटुम की माइक्रोस्कोपी और न्यूक्लिक एसिड (एनएएटी) जांच के लिए कहे। सरकार द्वारा टीबी का इलाज ले रहे व्यक्ति को निक्षय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह व टीबी रोगी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस अवसर पर संजय नागर, अनिल कुमार, नर्सिंग आफिसर प्रिंयका, रेडियोग्राफर राजीव, सीएचओ नीतू, सुनीता, संतोष, मुकेश, शंकुतला, गीता, मंजू, सुमन, बिमला, सीमा, पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed