{"_id":"68924fdb5595b274500f8806","slug":"54-drug-addicts-found-in-pipaltha-team-started-treatment-jind-news-c-199-1-sroh1006-138847-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पिपलथा में मिले 54 नशा पीडि़त टीम ने शुरू करवाया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पिपलथा में मिले 54 नशा पीडि़त टीम ने शुरू करवाया उपचार
Wed, 06 Aug 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी11-पिपलथा स्कूल में पौधरोपण करते हुए डीएसपी कमलदीप, प्राचार्य डॉ. भूपसिंह और अन्य। स्रो
जींद। हिसार मंडल को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने पिपलथा में नशा मुक्ति शिविर लगाया जिसमें नरवाना से डीएसपी कमलदीप भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक नरेश ने कहा कि गांव पिपलथा में डोर टू डोर सर्वे कर 24 ड्रग्स पीड़ित और 30 अत्यधिक शराब का सेवन करने वाले समेत 54 युवाओं का उपचार शुरू करवाया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
डीएसपी कमलदीप ने कहा कि आज समाज में बढ़ता ड्रग्स का प्रचलन एक बड़ी समस्या है। इस बुराई पर अंकुश लगाना जरूरी है। शिविर में गांव के नशा पीड़ितों को समय पर दवाई दी गई ताकि नशा छोड़कर पीड़ित सही दिशा में आगे बढ़ सके। उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि जींद के आस-पास के नशा प्रभावित गांवों में भी नशा मुक्ति शिविर लगा नशा पीड़ितों को नशे की लत से छुटकारा दिलाया जा रहा है। संवाद