फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 नवंबर को जींद में होने वाली कांग्रेस की दो रैलियों में से एक रद

11 नवंबर को जींद में होने वाली कांग्रेस की दो रैलियों में से एक रद

Mon, 05 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
11 नवंबर को जींद में होने वाली कांग्रेस की दो रैलियों में से एक रद
जींद में 11 नवंबर को होने वाली दीपेंद्र हुड्डा की रैली रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेस की 11 नवंबर को जींद में प्रस्तावित दो रैलियों में से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी रैली को रद्द कर दिया है। इससे उनके समर्थकों में निराशा है, जबकि रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट के लोग इससे उत्साहित हैं। वे अपने आपको मजबूती की स्थिति में देख रहे हैं। दीपेंद्र की रैली रद्द होने का सीधा सा मतलब है कि जींद में जल्द होने वाले उपचुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट को कहीं न कहीं ज्यादा महत्व दिया जाएगा। इसके पीछे का कारण कुछ भी हो, लेकिन राजनीतिक पंडित इसे रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट को मजबूत होता देख रहे हैं।
बताते चलें कि 17 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मबीर सैनी ने यहां पत्रकारों के सामने 11 नवंबर को जींद की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस की परिवर्तन रैली होने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली के लिए उनकी जिम्मेदारी लगाई है। इसके बाद कर्मवीर सैनी रैली की तैयारियों में जुट भी गए थे। उन्होंने जींद हलके के सभी गांवों व शहर का दौरा कर लोगों को 11 नवंबर की रैली के लिए निमंत्रण भी दे दिया था। जिला प्रशासन से पुरानी अनाज मंडी में रैली की अनुमति भी ले ली थी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ 21 अक्तूबर को पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य व सुधीर गौतम ने पत्रकारवार्ता में 11 नवंबर को ही जींद के देवीलाल ग्राउंड में गरीब अधिकार रैली करने की घोषणा की थी। रैली में राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यातिथि के रुप में शामिल होंगे। इसके बाद बच्चन सिंह आर्य व सुधीर गौतम ने भी रैली का निमंत्रण देने के लिए अपने दौरे शुरू कर दिए। अब अचानक रविवार सुबह दीपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से एक बयान जारी करके रैली को स्थगित करने को कहा गया। अपने ब्यान में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जींद में एक ही दिन दो रैलियों के होने की उन्हें सूचना मिली है। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी रैली स्थगित करने का निर्णय लिया है। राजनीतिक पंडितों में अब यह चर्चा आम हो चुकी है कि कहीं न कहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला जींद में मजबूत हैं क्योंकि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा जींद में की जाने वाली रैली का काफी समय से पता था, उसके बाद अब एकदम रैली को रद्द करना कहीं न कहीं हाईकमान के दबाव का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का निर्णय है, वह उसी का अनुसरण करेंगे। पहले रैली का निर्णय था तो तैयारियां कर दी थीं। अब रैली स्थगित करने का निर्णय लिया है तो यही आदेश माना जाएगा।

कर्मवीर सैनी, पूर्व प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस एवं आयोजक परिवर्तन रैली।
हमने तो दो महीने पहले ही दिल्ली में रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ बैठक करके 11 नवंबर को रैली का निर्णय ले लिया था। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी रैली रद्द कर दी है तो उनका स्वागत करते हैं।
सुधीर गौतम, कांग्रेसी नेता एवं आयोजक गरीब अधिकार रैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed