फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जहां से पांडवों की सेना ने की थी एंट्री, वहां समाप्त होगी सीएम मनोहरलाल की एक दिवसीय यात्रा

जहां से पांडवों की सेना ने की थी एंट्री, वहां समाप्त होगी सीएम मनोहरलाल की एक दिवसीय यात्रा

Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
जहां से पांडवों की सेना ने की थी एंट्री, वहां समाप्त होगी सीएम मनोहरलाल की एक दिवसीय यात्रा
सीएम की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा: पांडवों की सेना ने जहां से किया था कुरुक्षेत्र के मैदान में प्रवेश, मनोहर की यात्रा का वहां होगा अंतिम पड़ाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीएम मनोहर लाल शनिवार को जींद के उन धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे, जो कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आते हैं। सीएम की यात्रा के लिए रूट तैयार किया गया है। मान्यता है कि महाभारत के युद्ध में पांडवों की सेना ने जींद जिला के पोंकरीखेड़ी गांव के रास्ते युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र में प्रवेश किया था, लेकिन सीएम के कार्यक्रम के अनुसार पोंकरीखेड़ी गांव में उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा। वहीं सीएम मनोहर लाल पोंकरीखेड़ी व पानीपत जिला के सींक गांव में स्थापित यक्ष के मध्य में पड़ने वाले जींद जिला के आसन गांव से यात्रा शुरू करेंगे। इसके लिए प्रशासन व भाजपा नेताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
पार्टी नेताओं के बीच सीएम के दौरे का रूट चर्चा का विषय है। पार्टी के कुछ नेता इस रूट प्लान से खुश नहीं हैं। इसको लेकर दो दिन पूर्व सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान कुछ नेताओं ने रूट को लेकर अपनी राय दी थी। दरअसल भाजपा के ऐसे नेताओं का मानना है कि सीएम को अपनी यात्रा उस स्थान पर पूरी नहीं करें, जहां से पांडवों ने युद्ध के मैदान में प्रवेश किया था। इन लोगों का तर्क है कि सीएम को अपनी यात्रा पोंकरीखेड़ी गांव से ही शुरू करनी चाहिए। इसी रास्ते से पांडव कुरुक्षेत्र के मैदान में पहुंचे थे। फिलहाल यह रूट उलटा बनाया गया है।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान
सीएम मनोहर लाल सुबह नौ बजे आसन गांव स्थित अश्वनी कुमार तीर्थ से यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद वे बराह गांव स्थित वराह तीर्थ, पांडू पिंडारा गांव स्थित सोम तीर्थ, जींद शहर के सफीदों गेट स्थित भूतेश्वर तीर्थ, बरसोला गांव स्थित वंश मुलक तीर्थ, ईक्कस गांव स्थित ढुंढू तीर्थ, रामराय गांव स्थित सन्निहित तीर्थ और इसके बाद पोंकरी खेड़ी स्थित पुष्कर तीर्थ पर जाएंगे। सीएम इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसको लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बरसोला गांव से लौटते हुए सीएम चीनी मिल में पेराई क्षमता वृद्धि परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थल सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं हैं, यह भारतीय सभ्यता का आधार हैं। ऐसे में पहली बार किसी सरकार ने इनके महत्व को समझा है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दौरा कहां से शुरू होगा। सभी धार्मिक स्थलों का महत्व है।
-अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed