{"_id":"5b5b62f84f1c1b8f568b6c49","slug":"51532715768-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगूरां में मिठाई की दुकानों से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगूरां में मिठाई की दुकानों से लिए सैंपल
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगूरां में मिठाई की दुकानों पर छापा, दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
नगूरां गांव में फूड एंड सेफटी विभाग द्वारा फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ओम कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को मिठाई की करीब दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की गई। छापे की भनक लगते ही अधिकतर दुकानदार अपने मिष्ठानों के शटर बंद कर छुपते दिखाई दिए। फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ओम कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिल रही कि नगूरां गांव में मिष्ठान भंडारों पर धड़ल्ले से मिलावटी मिठाई का कारोबार चल रहा है। विभाग ने शिकायत मिलते ही नगूरां गांव की करीब दर्जन भर दुकानों के मिठाई के सैंपल लिए हैं। सैंपल लेकर जांच के लिए उनको प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अगर मिठाई व सामान में मिलावट मिलती है तो उक्त दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। लोगों की अपील की है कि मिलावटी सामान बेचने वाले लोगों की शिकायत विभाग को दें। विभाग शिकायत के आधार पर तुरंत दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।