{"_id":"5aef535b4f1c1b350b8b88ed","slug":"51525633883-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दंपतियों समेत पांच लोगों ने लिया अंगदान व जागरुकता फैलाने का प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दंपतियों समेत पांच लोगों ने लिया अंगदान व जागरुकता फैलाने का प्रण
Updated Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दंपतियों समेत पांच लोगों ने लिया अंगदान व जागरूकता फैलाने का प्रण
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर की सब्जी मंडी के पास ज्वाल माला डेरे में नव ज्योति कल्याण समिति ने शिविर लगाकर लोगों को अंगदान और सामाजिक समरसता के लिए जागरूक किया। शिविर में दो दंपति समेत पांच लोगों ने अंगदान करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में डीसी की माता कृष्णा देवी, एचपीएससी सदस्य जयभगवान गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला भी मौजूद रहे।
इस दौरान कृष्णा देवी व जयभगवान गोयल ने कहा कि अंगदान आज के समय की जरूरत है। इसके प्रति लोगों में जागरूकता न होने के चलते आए दिन लाखों लोगों की मौत हो रही है। यदि मनुष्य समय रहते अंगदान करने का प्रण ले तो न जाने कितने लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. राजेश भोला, डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि लाखों ऐसे लोग हैं, जो अंगदान कर सकते हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के चलते वह अंगदान नहीं कर पाते। ऐसे में हर मनुष्य को प्रण लेना चाहिए कि वो अंगदान अवश्य करेगा। बैरागी सभा के संरक्षक एवं पूर्व प्रधान नरेंद्र खटकड़ ने कहा कि हमें ऐसे लोगों के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सुरेंद्र खोखरी और उनकी पत्नी ऊषा ने कहा कि उन्होंने पीजीआई में जाकर देहदान का प्रण लिया है। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वे यह कार्यक्रम कर रहे हैं। इस मौके पर डेरा ज्वालमाला के प्रधान स्वामी सदानंद, रवि लोहान, महिला थाना एसएचओ कमलेश, बिजेंद्र खर्ब, सुरेंद्र सिंह पिंटू, नीरज शर्मा, आशुतोष, अमर लवली, शुभम जयहिंद, अराधना, ज्योति खंडेलवाल, सोनिका, अंजली राणा, मनजीत भौंसला, विनय सिंह, सुनील कपूर, संतोष देवी, पवन कपूर, मनमोहन, सत्यनारायण गोयल, गोबिंद, सुमण राणा, राजेश भी मौजूद रहे।
---
इन्होंने लिया अंगदान का प्रण
बरवाला निवासी सुरेश चहल दंपति, जींद निवासी अशोक खर्ब दंपति, गांव भीखेवाला निवासी बनी सिंह ने अंगदान करने का निर्णय लिया और प्रण लिया कि वह अन्य लोगों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता को लेकर सामाजिक संस्थाओं सृष्टि फाउंडेशन, जयति-जयति हिंदू महान संगठन, पंजाबी स्वाभिमान संघ, सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, जींद शिक्षा सहयोग सेवा समिति, स्वर्णिम हिंद, सत्य फाउंडेशन, आस एक मिशन, भगवान परशुराम सेवाधाम, शाइनिंग स्टार स्कूल के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
06जेएनडी04 : अंगदान का प्रण दिलाते डॉ. राजेश भोला।