फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   508 people got corona test report, two got infected, 9 people got cured

508 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, दो संक्रमित मिले, 9 लोग ठीक हुए

Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
508 people got corona test report, two got infected, 9 people got cured
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव काफी कम हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 508 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से दो लोगों को संक्रमित पाया गया है। शुक्रवार को नौ लोगों ने कोरोना को हराया तो किसी की मौत नहीं हुई। इस समय जिले में 18 एक्टिव मामले बचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 21161 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 20608 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 535 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 18 एक्टिव मामले बचे हैं। इनमें से छह लोग ही उपचाराधीन हैं, जबकि अन्य 12 लोग घरों में क्वारंटीन हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 763 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 268498 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

नहीं हो रहा कोरोना गाइडलाइन का पालन
जिले के लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बाजार, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय में लोग मास्क तो जरूर लगाते हैं लेकिन शारीरिक दूरी के नियम का पालन बिल्कुल नहीं करते। यह लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डीसी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से लगातार शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील करते हैं लेकिन लोग इनकी बिल्कुल भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार लोगों से अपील की जाती है कि वह मास्क जरूर लगाएं व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। लापरवाही लोगों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों को शारीरिक दूरी के बारे में बार-बार कहा जाता है लेकिन यह लोग मान नहीं रहे हैं। वहीं उलटा अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से उलझ जाते हैं।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed