फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   500 women reached the Kalash Yatra, the atmosphere became devotional with religious songs

Jind News: कलश यात्रा में पहुंची 500 महिलाएं, धार्मिक गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
500 women reached the Kalash Yatra, the atmosphere became devotional with religious songs
10जेएनडी13-श्रीमद भागवत कथा में कलश यात्रा में महिलाओं के साथ शामिल हुई भाजपा नेत्री सुषमा अत्र - फोटो : संवाद
उचाना। शहर के कान्हा सेवा सदन में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेत्री सुषमा अत्री पहुंची तो मुख्य यजमान के तौर पर सुरेंद्र गर्ग और सरोज गर्ग शामिल हुए।
विज्ञापन

कान्हा सेवा सदन से शुरू होकर कलश यात्रा लितानी रोड, रेलवे रोड और पुरानी अनाज मंडी से होते हुए कान्हा सेवा सदन में आकर समापन हुआ। सात दिन तक हर रोज दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे बजे तक कथा चलेगी। कथावाचक अरविंद शास्त्री महाराज चित्रकूट धाम से पहुंचे हैं।
विज्ञापन

500 से अधिक महिलाएं कलश यात्रा में पहुंची। धार्मिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुषमा अत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में आना और कथा को सुनना सौभाग्य की बात होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी को चाहिए कि वह भागवत कथा को सुने। इस तरह के धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। धार्मिक आयोजन से धार्मिक भावना मन में आती है। जहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, उस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात होती है। इस तरह के आयोजनों से एक-दूसरे के सहयोग की भावना बढ़ती है। सभी के सहयोग से ये आयोजन होते हैं। हर किसी का कुछ न कुछ सहयोग रहता है।

इस मौके पर रोशन लाल घोघड़ियां, विनोद बंसल, राजा बुडायन, सुनील बुडायन, सज्जन घोघड़ियां, कैलाश बंसल, सुशील मित्तल, बाबूराम मखंड, महेंद्र लोधर, हरिकेश छात्तर, निरंजन गर्ग, सत्यनारायण मखंड, कर्मबीर कापड़ो, सतपाल गर्ग, सतीशो देवी, कविता, रेखा श्योकंद, सोनिया बंसल, उमा गर्ग और सोनिया गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed