फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   500 artists enthralled with art

Jind News: 500 कलाकारों ने कला से मोहा मन

Mon, 12 Feb 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
500 artists enthralled with art
11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं
जींद। श्री लज्जाराम बशेसर दास गुरुकुल विद्यापीठ का तीन दिवसीय गुरुकुलोत्सव सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर राजेश स्वरूप महाराज, डॉ. कांता शर्मा, डायरेक्टर शिवेंदु भारद्वाज, अंशु शर्मा व गुरुकुल विद्यापीठ परिवार ने देव पूजा एवं यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि के तौर पर दिनेश कुमार गर्ग हिसार ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि स्वामी सतबीरानंद, कुलदीपानंद, विद्यानंद ब्रह्मचारी, सरत अत्री, डॉ. संजय शर्मा, मांगे राम भारद्वाज रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में दीप शिक्षा, स्वच्छता अभियान, पंजाबी भंगड़ा, राजस्थानी संस्कृति की प्रस्तुति और अघोरी अखाड़े के स्वरूप के अलावा भगवान विष्णु अवतार का संदर्भ राधा-कृष्ण की लीला देशभक्ति से और क्रोध शानदार कार्यक्रम के साथ हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी। 500 से ज्यादा कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

निदेशक शिवेंदु भारद्वाज एवं प्राचार्य राकेश वत्स ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। तीन दिवसीय गुरुकुलोत्सव में रविवार को 500 प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए भविष्य में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार किया। गुरुकुल विद्यापीठ ने शैक्षणिक एवं खेलों की प्रतिभाओं को राज्यस्तर पर प्रदर्शित किया। जींद शहरी का संपूर्ण सुविधाओं युक्त सामान्य शुल्क पर शिक्षा प्रदान करने वाले एकमात्र सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त विद्यापीठ है। सीबीएसई बोर्ड का समस्त संकायों (आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान) का परिणाम विगत वर्षों से शत-प्रतिशत है। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि समस्त विषयों में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। संस्कारमय जीवन पर आधारित आधुनिक शिक्षा केंद्र है, जहां अंग्रेजी, हिंदी माध्यम से गणित, विज्ञान, कला, संगीत एवं खेल की शिक्षा प्रदान की जाती है।

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed