{"_id":"68d2e19d6cce714bd4089ada","slug":"50-year-old-building-to-become-a-center-for-modern-healthcare-inauguration-on-25th-jind-news-c-199-1-sroh1009-141460-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 50 साल पुरानी इमारत बनेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का केंद्र, 25 को उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 50 साल पुरानी इमारत बनेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का केंद्र, 25 को उद्घाटन
Tue, 23 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
23जेएनडी42: नागरिक अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण करते हुए डीजी हेल्थ व अस्पताल के चिकित्सक। स्व
जींद। नागरिक अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने व अस्पताल में चल रहे जीर्णोद्धार की डीजी हेल्थ डॉ. अनिल बिरला ने जांच की। इस दौरान पाया कि इमरजेंसी का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसमें उपकरण इंस्टॉल हो जाएंगे। वहीं यहां सेंट्रलाइज्ड एसी भी लगाई जाएगी। अब 50 साल पुरानी बिल्डिंग का एक बार फिर से 25 सितंबर को उद्घाटन होगा।
इस दिन जिलेभर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इसमें 10 हजार से ज्यादा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके लिए जिलास्तर पर 2000, उपमंडल स्तर पर 1000, सीएचसी पर 500, पीएचसी पर 200, सब हेल्थ केंद्रों पर 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच का लक्ष्य रखा है।
इस दिन सभी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों को जागरूक किया जाएगा। इसमें लक्ष्य रखा है कि बच्चे व महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो। इसमें गर्भवतियों की जांच, बच्चों की जांच व उनको पोषण संबंधी जानकारी व एनिमिया से बचाव को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान डीजी हेल्थ के साथ सीएमओ डाॅ. सुमन कोहली, डिप्टी सीएमओ, डाॅ. पालेराम कटारिया, डाॅ. दिनेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
14.91 करोड़ की राशि से हो रहा जीर्णोद्धार
नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग 50 साल पुरानी है। हालांकि बिल्डिंग को कंडम मान कर नई बिल्डिंग की मांग की जा रही थी लेकिन ऐसा संभव नही हो पाया। ऐसे में निर्णय लिया गया कि 14.91 करोड़ की लागत से इस बिल्डिंग का जीर्णोद्धार करवाया जाए और इस बिल्डिंग को ही नया लुक दिया जाए। एक पखवाड़ा पहले बिल्डिंग के रेनोवेशन का कार्य शुरू हुआ तो इस पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए। कभी प्रदर्शन हुए तो कभी रोष जताया गया, लेकिन काम नही रूका।
पुरानी बिल्डिंग के लुक को नया दिखाने का प्रयास
अस्पताल की 50 साल पुरानी बिल्डिंग का डिजाइन इतना प्रभावशाली बनाया गया है कि बाहर से देखने पर ऐसा लग रहा है कि यह पूरी तरह से नया अस्पताल है। इसके साथ ही अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी 10 से 20 बैड का विस्तार किया गया है। इमरजेंसी वार्ड को सेंट्रलाइज्ड एसी बनाने की योजना सिरे चढ़ गई है लेकिन अधिकारी पुराने भवन में ही सेंट्रल कुलिंग सिस्टम बनाने की मांग कर रहे थे।
वर्जन
पुरानी बिल्डिंग के निरीक्षण के दौरान दिशा-निर्देश दिए हैं। 25 सितंबर को प्रदेशभर में लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ हो रहा है। जींद जिले में जिला स्तरीय कैंप नागरिक अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। जिले भर में लगने वाले शिविर में 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।-डॉ. अनिल बिरला, डीजी हेल्थ