{"_id":"60fdabb08ebc3e582120f72b","slug":"50-thousand-rupees-reward-crook-arrested-for-murder-of-school-operator-jind-news-rtk618927598","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक की हत्या का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक की हत्या का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
स्कूल संचालक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार संजीत उर्फ सन्नी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुरा गांव में 14 जून को स्कूल संचालक सुरेश निवासी अलीपुरा की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी सुनारियां कलां निवासी संजीत उर्फ सन्नी को सीआईए इंचार्ज मनीष सहारण ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे नौ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या के मामले में अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी पर इससे पहले भी आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।
पत्रकारवार्ता कर पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि आरोपी संजीत उर्फ सन्नी ने अपने अन्य साथियों डीघल निवासी हर्ष, रिठाल निवासी नवीन उर्फ भोलू, रोहतक की शीतल नगर निवासी लोकेश उर्फ गोगी के साथ मिलकर बेटे की हत्या के मामले में गवाह स्कूल संचालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार
स्कूल संचालक की हत्या के आरोपी संजीत उर्फ सन्नी को सीआईए इंचार्ज मनीष सहारण ने टीम के साथ मिलकर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, जान से मारने की धमकी देने समेत आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने से पहले रात को पेगां में रुके थे आरोपी
आरोपियों ने स्कूल संचालक की हत्या की योजना 13 जून की रात को बनाकर स्कूल तथा आसपास रेकी की थी। लेकिन स्कूल संचालक कहीं दिखाई नहीं दिया तो वह रात में पेगां गांव में एक खेत में बने कमरे में जानकार के पास रुक गए। रात को उसकी जानकार ने इन आरोपियों की खाने व पीने की व्यवस्था की थी। इसके बाद सुबह पेगां गांव निवासी युवक की बाइक पर ही दोबारा उसके साथ रेकी की और स्कूल से घूमने के लिए निकले स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल पेगां निवासी युवक की तलाश कर रही है।