फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 thousand reward announced on the accused of extortion of 10 lakh rupees

10 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित

Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
50 thousand reward announced on the accused of extortion of 10 lakh rupees
जींद। पिस्तौल के बल पर 10 लाख रुपये की रंगदारी लेने के आरोपी गांव पोकरी खेड़ी निवासी वजीर पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। उसकी सूचना देने वाले का नाम व पता पुलिस गुप्त रखेगी। वजीर पर हत्या व हत्या के प्रयास समेत आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामराय गेट निवासी नितिन गोयल ने बताया था कि वजीर पहलवान व उसके साथियों ने पिस्तौल के बल पर उससे दस लाख रुपये वसूले थे। पुलिस ने इस मामले में मुकेश गिरी, वजीर पहलवान व कुछ अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में मुकेश गिरी व उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। वजीर पहलवान फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उधर, व्यापारियों ने भी पुलिस पर वजीर की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया हुआ है। व्यापारियों ने वजीर पर इनाम घोषित करने की मांग की थी। पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने वजीर पहलवान की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाली की जानकारी पुलिस गुप्त रखेगी। कोई भी व्यक्ति डीएसपी 8814011554, 8814011510, 8814011558 समेत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

----
वजीर पहलवान पर हैं आठ मामले दर्ज
अमित कुमार ने बताया कि वजीर पहलवान पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत आठ मामले दर्ज हैं। इनमें झज्जर में 1998 में अपहरण, डकैती, 2000 में भगोड़ा घोषित होने, शहर थाना गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास, सदर थाना जींद में हत्या का प्रयास व धमकी देने, झज्जर में आर्म्स एक्ट, मीरवास में हत्या, शहर थाना जींद में हत्या, षड़यंत्र रचने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed