{"_id":"5f77707e8ebc3e9ba75c95ab","slug":"50-people-including-three-women-donated-blood-jind-news-rtk576410964","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं सहित 50 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं सहित 50 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग ।
- फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल जींद में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अमर उजाला फाउंडेशन और मेरा हाथ पुण्य के साथ संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर तीन महिलाओं समेत 50 लोगों ने रक्तदान किया।
उन्होेंने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति को आत्म संतुष्टि मिलती है। आज के समय में रक्तदान की सबसे अधिक जरूरत है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसे हम रक्तदान से ही पूरा कर सकते हैं। जब हम रक्तदान करते हैं तो वह किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। रक्तदान आज के समय में सबसे बड़ा पुण्य काम है।
सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मेरा हाथ पुण्य के साथ संस्था समाजसेवा का कार्य करती है। इस समय रक्त की कमी महसूस हुई तो संस्था ने रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया। शिवचरण शर्मा ने कहा कि संस्था जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री, पौधरोपण, जरूरतमंद महिलाओं को घर का सामान तथा गरीब कन्याओं की शादी में सहायता करती है। डॉ. राजेश भोला ने कहा कि आज के समय में रक्तदान शिविर लगाना सराहनीय कार्य है। मजदूर संघ के प्रधान ईश्वर भट्ट व रानी नायक ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
इस मौके पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचरण, जिला पार्षद सतपाल उर्फ सत्तू, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, रेडक्रॉस सचिव राजकपूर सूरा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय चालिया, ब्लॉक समिति सदस्य जगजीत सिंह पांचाल, अंग्रेज सिंह पांचाल, मनेंद्र चौहान, अजय झांझ, प्रवीण सैनी, राकेश पांचाल, भोपाल शर्मा, विकास शर्मा, मिस हरियाणा अन्नू शहगल भी मौजूद रहे। इस दौरान सुमन रानी सिंधवीखेड़ा समेत तीन महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
जन्मदिन पर 21वीं बार किया रक्तदान
महाबीर बिरौली ने अपने जन्मदिन के मौके पर 21वीं बार रक्तदान किया। महावीर इससे पहले 20 बार रक्तदान कर चुके हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यों, युवा संगठन को आगे बढ़ाने में महावीर बिरौली मुख्य भूमिका निभाते हैं। राकेश दूहन बिरौली ने 23वीं बार रक्तदान किया।
कर्ण ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। यदि हम रक्तदान करते हैं तो एक अजीब सी संतुष्टि मिलती है। ऐसा करने से लगता है कि हमने कुछ दूसरों के लिए किया है। इस प्रकार के रक्तदान शिविर लगाने का कार्य बहुत ही सराहनीय है।
पंकज ने कहा कि हमें जब भी मौका मिले, रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से जो खुशी मिलती है, वह किसी अन्य कार्य में नहीं। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। इस प्रकार के रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए।
पति से प्रेरित होकर रक्तदान करने पहुंची पत्नी
रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने आ रहे सिंधवी खेड़ा निवासी शिक्षक राजेश भारद्वाज के साथ उनकी पत्नी सुमन रानी भी पहुंची। राजेश भारद्वाज छह बार रक्तदान कर चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार उनकी पत्नी ने भी रक्तदान करने की इच्छा जताई तो वे अपने पति के साथ पहुुंच गई। सुमन देवी ने बताया कि रक्तदान करने के बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

रक्तदान करने पहुंचे राजेश भारद्वाज और उनकी पत्नी सुमन रानी।- फोटो : Jind

रक्तदाता सुरेश पांचाल को प्रमाण-पत्र देते डॉ. कृष्ण मिड्ढा व अतिथि।- फोटो : Jind

रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा व अन्य अतिथि।- फोटो : Jind

रक्तदाताओं को बैज लगाते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डॉ. राजेश भोला और संस्था के पदाधिकारी।- फोटो : Jind