फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 newborns born in the district on the day of Shri Ram Pran Pratistha

Jind News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले में जन्मे 50 नवजात

Tue, 23 Jan 2024 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
50 newborns born in the district on the day of Shri Ram Pran Pratistha
जींद। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले में 50 से ज्यादा नवजात ने जन्म लिया। नागरिक अस्पताल के अलावा निजी अस्पताल में भी बच्चों के जन्म हुए। नागरिक अस्पताल में तीन बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया है। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर में बच्चे का जन्म होने से अभिभावक काफी खुश हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में गांव भिड़ताना निवासी दीपक की पत्नी अंजली ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया। अंजली ने कहा कि उन्होंने पहले इस दिन के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी, लेकिन भगवान ने उनको इस ऐतिहासिक दिन बच्चा देकर अपना आशीर्वाद दिया है। फिलहाल उनका मन अपने बच्चे का नाम राम रखने का है, लेकिन घर जाने के बाद अन्य परिजनों से भी वह इस नाम को लेकर चर्चा करेंगे। इसी प्रकार भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर निवासी अरविंद की पत्नी सीमा ने भी एक बेटे को जन्म दिया। अरविंद और सीमा को पहले एक बेटा व एक बेटी हैं। अब तीसरा बेटा हुआ है। यह दोनों भी राम के घर वापस मिलने की खुशी में उनका आशीर्वाद मान रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों में भी राममयी हुआ माहौल
अस्पतालों में नवजातों के जन्म के बाद माहौल राममयी हो गया। 50 से ज्यादा बच्चों ने जिले के अलग-अलग अस्पतालों में जन्म लिया। इनमें से 20 महिलाओं ने अपनी दो दिन पहले डिलीवरी करवाई है। इन 20 महिलाओं का ऑपरेशन होना तय था। इसलिए इन्होंने दो दिन पहले ही ऑपरेशन करवाकर अपनी डिलीवरी करवाई। इसके अलावा 30 के आसपास महिलाओं की डिलीवरी प्राकृतिक रूप से आज ही होनी थी। सभी लोग आज के दिन बच्चे पाकर काफी खुशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सोमवार को 50 से अधिक नवजातों ने जन्म लिया है। जींद के नागरिक अस्पताल में चार, अन्य सरकारी संस्थानों में 10 बच्चों ने जन्म लिया है। यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक है। अन्य बच्चों ने निजी अस्पतालों में जन्म लिया है। बच्चों के जन्म का आंकड़ा और ज्यादा भी बढ़ सकता है।
-डॉ. गोपाल गाेयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed