फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5 trains of Delhi Bathinda Railway affected by deep fog

Jind News: गहरी धुंध से दिल्ली बठिंडा रेलमार्ग की 5 ट्रेनें प्रभावित

Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
5 trains of Delhi Bathinda Railway affected by deep fog
14जेएनडी10-जंक्शन पर धुंध के बीच ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
जींद। जिले में मकर सक्रांति त्योहार गहरी धुंध के साथ शुरू हुआ। धुंध के कारण दृश्यता 20 मीटर की रही और जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर भी वाहन धीमी रफ्तार में चलते दिखाई दिए। हालांकि शनिवार दोपहर को सूर्य निकल आए और लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं, दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर चलने वाली पांच ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में नमी 83 प्रतिशत रही और हवा की गति छह किमी प्रति घंटा रही। जिले का एक्यूआई स्तर 161 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार अलसुबह से ही गहरी धुंध शुरू हो गई थी। इसके कारण वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो रहा था, लेकिन सुबह 10 बजे के लगभग हवा चलने लगी, जिससे धुंध छंटने लगी। इसके बाद सूर्यदेवता ने दर्शन दे दिए और फिर धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन बादलवाई का मौसम रहेगा।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री व रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को तापमान में वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

निर्धारित समय की देरी से पहुंची पांच ट्रेन

ट्रेन


निर्धारित समय
पहुंची


14623 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस
05:57

13:43

15743
फरक्का एक्सप्रेस
08:18

09:34

15909
अवध-असम एक्सप्रेस
18:15

20:25

14624 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस
08:56

12:41

54044
हिसार-जींद पैसेंजर
13:00

13:47

वर्जन

अगले दिनों में तापमान बढ़ने के आसार बने हुए हैं। बादलवाई का मौसम भी रहेगा, लेकिन धूप का सिलसिला भी चलेगा। अभी से तापमान का बढ़ना फसलों के लिए नुकसानदायक है।

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed