फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5-6 youths entered the house to attack AAP leader

Jind News: आप नेता पर हमला करने के लिए घर में घुसे 5-6 युवक

Tue, 16 Jul 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
5-6 youths entered the house to attack AAP leader
15जेएनडी51: एसपी से मिलने पहुंचे विरेंद्र आर्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति। संवाद
जुलाना। आप नेता एवं समाजसेवी विरेंद्र आर्य पर हमला करने के उद्देश्य से पांच-छह युवक उनके घर में घुस गए, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। विरेंद्र आर्य के लड़के नवीन आर्य ने इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को दी थी, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे खफा शादीपुर गांव के आर्य समाज के लोगों ने एसपी से मिलकर मामले की गहनता से जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

नवीन आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 5 जुलाई को उनके पिता पर हमला करने और जान से मारने की नियत से पांच-छह युवक हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस गए थे। आरोपी उनके पिता के कमरे तक पहुंच गए, मगर वह नहीं मिले। इस दौरान परिवार के लोगों के जागने पर युवक भाग गए। उन्होंने जुलाना निवासी राहुल को पकड़ कर डायल 112 के हवाले कर दिया था। इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर विरेंद्र आर्य गांव के ही व्यक्तियों के साथ एसपी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed