{"_id":"60e9e7458ebc3ec236558788","slug":"4500-vaccines-reached-the-hospital-before-it-was-over-jind-news-rtk617057366","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म होने से पहले अस्पताल में पहुंचीं 4500 वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होने से पहले अस्पताल में पहुंचीं 4500 वैक्सीन
विज्ञापन
शनिवार को नागरिक अस्पताल में आए लोग बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौटते, इससे पहले ही स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन की 4500 डोज पहुंच गई। जब तक वैक्सीन नहीं आई थी, तब तक ऐसा लग रहा था कि वैक्सीन नहीं आई तो लोग हंगामा करेंगे क्योंकि लाइन में लगभग 500 लोग लगे थे और स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 350 ही वैक्सीन की डोज बची थी। वैक्सीन मिलने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत भरी सांस ली।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने केवल नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में ही वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम बनाया था। यहां पर केवल 350 वैक्सीन की डोज बची हुई थी। पीपी सेंटर में लगभग 500 लोग लाइन में लग गए। जब तक वैक्सीन नहीं आई थी अस्पताल प्रशासन को लग रहा था कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी, वह हंगामा कर सकते हैं। अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर पाती, इससे पहले ही साढ़े दस बजे स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 4500 डोज मिल गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शनिवार को किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर ने कोई डोज नहीं लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 617 लोगों को पहली तथा 63 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 111 लोगों ने पहली तथा 280 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 31 लोगों ने पहली तथा 209 ने दूसरी डोज लगवाई। शनिवार को 759 लोगों ने पहली तथा 552 ने दूसरी डोज लगवाई। जिला में अब तक 248324 लोग पहली तथा 41021 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
सोमवार को फिर मिल जाएगी वैक्सीन
जिला स्वास्थ्य विभाग को धीरे-धीरे वैक्सीन मिल रही है। जैसे-जैसे वैक्सीन मिल रही है, उसी अनुसार शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक जिले को जनसंख्या के आधार पर वैक्सीन मिलती है। फिलहाल जिले में वैक्सीन सही गति से मिल रही है। शनिवार को 4500 डोज मिली थी, सोमवार को भी पांच हजार के आसपास वैक्सीन की डोज मिल जाएंगी।
विज्ञापन
-डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।