{"_id":"6a0cb0d22d90a580620619f4","slug":"450-students-received-degrees-at-the-convocation-ceremony-jind-news-c-199-1-sroh1009-153661-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दीक्षांत समारोह में 450 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दीक्षांत समारोह में 450 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां
विज्ञापन
19जेएनडी04: कॉलेज में डिग्री देकर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को 56वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2025 के करीब 450 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 300 स्नातक और 150 स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल रहे।
समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की, जबकि आयोजन का संचालन रजिस्ट्रार डॉ. विशाल रेढू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रो. (डॉ.) राज नेहरू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यवहारिक कौशल, नवाचार और अनुसंधान की सोच भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप स्थापित हुए हैं जो युवाओं की नवाचारी सोच और क्षमता को दर्शाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से असफलता से घबराने के बजाय उसे सीखने का माध्यम मानते हुए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। साथ ही समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
समारोह में सीआरएसयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर, कला स्नातक, कला ऑनर्स, वाणिज्य स्नातक, विज्ञान स्नातक और कंप्यूटर एप्लीकेशन स्नातक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परंपरा के अनुरूप विधिवत उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप-प्राचार्य रणधीर खटकड़, एनईपी समन्वयक लाभ सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सतीश मलिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

19जेएनडी04: कॉलेज में डिग्री देकर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। संवाद- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।