फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   437 centenarians will be sacrificed in the sacrifice of democracy

Jind News: लोकतंत्र के यज्ञ में 437 शतायु डालेंगे आहुति

Sun, 15 Sep 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 15 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
437 centenarians will be sacrificed in the sacrifice of democracy
जींद। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जिले के 437 ऐसे मतदाता भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक हो चुकी है। युवाओं का तो इसमें महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि वह मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि हर युवा 18 वर्ष की आयु पार करते ही अपना वोट जरूर बनवाए। जो लोग दूसरे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हैं, वह भी लोकतंत्र मजबूती में विशेष भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। जो भी मतदाता हैं, उनकी इसमें विशेष भागेदारी होती है। जिले में कुल 10 लाख 20 हजार 916 मतदाता हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 5 लाख 45 हजार 183 है, जबकि महिलाओं की संख्या 4 लाख 75 हजार 724 है। इनमें नौ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 22 हजार 702 मतदाता हैं। इन्होंने इसी वर्ष अपना वोट बनवाया है।
विज्ञापन

85 साल से अधिक आयु के 13 हजार 435 मतदाता हैं। जिले में नौ विदेशी मतदाता भी हैं, जो चुनाव के समय आकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। 5384 दिव्यांग मतदाता हैं, जो मतदान बूथों तक पहुंचकर अपना फर्ज निभाते हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर किसी को मतदान करना चाहिए। हम जितना अधिक मतदान करेंगे, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। 18 साल की आयु होते ही युवाओं को अपना वोट जरूर बनवाना चाहिए। इसके अलावा दूसरे लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। लोकतंत्र मजबूत होगा तो हमारा देश मजबूत होगा। -मोहम्मद इमरान रजा, जिला निर्वाचन अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed