फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   435 students sent online applications under Inspire Award Scheme

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत 435 विद्यार्थियों ने भेजे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 17 Oct 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
435 students sent online applications under Inspire Award Scheme
जींद। जिले में इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत छठी से दसवीं कक्षा तक के 435 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भेजे हैं। यह योजना अगस्त में शुरू हुई थी। इसमें 15 अक्तूबर तक विद्यार्थियों ने आवेदन करना था। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों को एक तो नकद पुरस्कार मिलेगा वहीं विद्यार्थी व शिक्षक को जापान की यात्रा का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आइडिया का चयन उसकी नवीनतम, व्यावहारिक, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर होगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थी को मॉडल और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से उसके खाते में दस हजार रुपये नए माडल बनाने के लिए डाले जाएंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता से दस हजार में से एक हजार विद्यार्थियों का चयन होगा। शीर्ष 60 नए आइडिया वाले मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सकुरा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी को जापान भी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पायर अवॉर्ड विद्यार्थियों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचारी प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है। इसमें पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाया जाता है। कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed