{"_id":"67d098d3a0b56695490f7c6c","slug":"42-lakh-rupees-will-be-spent-on-building-public-toilets-street-construction-and-renovation-of-dharamshala-jind-news-c-17-1-rtk1035-615544-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सार्वजनिक शौचालय बनाने, गली निर्माण व धर्मशाला के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 42 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सार्वजनिक शौचालय बनाने, गली निर्माण व धर्मशाला के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 42 लाख रुपये
Wed, 12 Mar 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी33: पालिका बाजार का फोटो जहां पर शौचालय बनने हैं। संवाद
जींद। शहर के पालिका बाजार व लघु सचिवालय में आधुनिक शौचालय बनवाने, शिव कॉलोनी में गली बनवाने और नरवाना रोड पर विश्वकर्मा धर्मशाला के जिर्णोद्धार के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगवाए हैं। इन कार्यों के लिए 4209133 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं। इनकी अगले सप्ताह में बिड खोली जाएगी।
शहर में विकास को लेकर नगर परिषद लगातार काम कर ही है। इसके लिए लगभग 120 टेंडर लगाने की सूची भेजी गई। इसमें से 90 से अधिक टेंडर नगर परिषद के लग चुके हैं, जबकि बाकि टेंडर लगाए जा रहे हैं। इसमें शनिवार को नगर परिषद ने लघु सचिवालय और पालिका बाजार में शौचालय बनवाने के लिए टेंडर लगाया है। इन दोनों शौचालयों पर लगभग 28.37 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त शिव कॉलोनी में रमेश के घर से वेदपाल ढांडा के मकान तक गली का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 948395 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त नरवाना रोड पर विश्वकर्मा धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए सवा चार लाख रुपये की राशि से टेंडर लगाए गए हैं। लघु सचिवालय व पालिका बाजार में बनने वाले शौचालयों से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक लघु सचिवालय परिसर में शौचालय नहीं होने से यहां पर प्रतिदिन आने वाले हजारों लोगों को परेशानी होती थी। लघु सचिवालय के विभागों में पहले से ही शौचालय बने हुए थे, लेकिन परिसर में नहीं होने से यह दिक्कत थी। इसके अलावा पालिका बाजार में भी हजारों लोग खरीदारी के लिए प्रतिदिन आते थे। यहां पर भी शौचालय की कोई बेहतर सुविधा नहीं थी। यहां पर महिला व पुरुषों का अलग-अलग शौचालय बनेगा। इसके कारण खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों व दुकानदारों को भी सुविधा उपलब्ध होगी। इनका रखरखाव व साफ सफाई का ध्यान भी नगर परिषद ही रखेगी।
शहर के विकास के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में शौचालय निर्माण, गली निर्माण व धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर लगाए हैं। इनकी बिड अगले सप्ताह में ही खुल जाएगी। इसके बाद टेंडर अलॉट करवाकर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा अन्य कार्यों के भी नगर परिषद जल्द ही टेंडर लगवाएगी। इस पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
-- अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद