फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

Mon, 18 Mar 2019 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी
आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारियों का वेतन न मिलने को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सुखबीर डूमरखां ने की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन पिछले 9 महीनों का नहीं मिलता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सुखबीर डूमरखां ने कहा कि 9 महीनों से लगातार नागरिक अस्पताल में काम कर रहे हैं लेकिन उनको वेतन आज तक नहीं मिला है। होली का पर्व आने को है ऐसे में परिवार के सदस्यों के लिए खरीद करनी होती है। बिना रुपये के उनका त्योहार फीका रहेगा। वेतन न मिलने की जानकारी सभी अधिकारियों को पता होने के बाद भी उनको आज तक वेतन नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब वो काम कर रहे हैं तो उनका वेतन समय पर देना चाहिए। अब दूसरा ठेकेदार आ गया है तो उसने पहले के लगे कुछ लोगों को हटा भी दिया है। वो अपनी ड्यूटी ईमानदारी से कर रहे है तो उनको वेतन भी समय पर मिलना चाहिए। अब मार्च माह में स्कूलों के परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चों के एडमिशन करवाने है। जब रुपये पास नहीं होंगे तो कैसे एडमिशन करवाएंगे, कैसे परिवार का खर्च चलाएंगे। इस मौके पर अनूप, जसबीर, विक्रम, रेखा, सुमित, धर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed