{"_id":"5ab7ed864f1c1b2c678b4a2e","slug":"41522003334-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी लघु सचिवालय पर जारी रहा सर्वकर्मचारी संघ का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी लघु सचिवालय पर जारी रहा सर्वकर्मचारी संघ का धरना
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सर्व कर्मचारी संघ का धरना मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर पांचवें दिन रविवार को जिला प्रधान साधुराम की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने का संचालन जिला सचिव संजीव सिंगला ने किया। इसमें अध्यापक संघ के दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।
जिला प्रधान साधुराम ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश के सभी जिलों में धरना जारी है। यह धरना सर्व कर्मचारी संघ की मांगों को माने जाने तक जारी रहेगा। जिला सचिव संजीव सिंगला और राज्य आडिटर वेदपाल रिढ़ाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सातवें वेतन आयोग में देय भत्ते अभी तक भी नहीं दिए गए हैं। पुरानी पेंशन स्कीम को सरकार लागू नहीं कर रही, स्कूलों के मर्ज के नाम पर सार्वजनिक शिक्षा के वर्तमान ढांचे को खत्म किया जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता और तानाशाही के खिलाफ कर्मचारी पिछले काफ ी समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार का कोई भी मंत्री और अधिकारी इन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषण पत्र में जो वायदे कर्मचारियों के लिए किए थे, उनमें से कोई भी वायदा अब तक सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगे नहीं मानी तो 29 अप्रैल को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जींद में आयोजित होने वाली ललकार रैली में सरकार के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर कलीराम, सतीश पटवारी, राजेंद्र सैनी, भूप सिंह वर्मा, सत्येंद्र कुमार, रोहताश आसन, रोहतास सरोहा, प्रमोद गौतम, शमशेर भंभेवा, अमरजीत सिंह, सतबीर गहलोत, सुनैत गहलोत, अंजना, निर्मला और महिपाल सैन मौजूद रहे।