{"_id":"5ab54a7f4f1c1b92778b7084","slug":"41521830527-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा वेटनरी एसोसिएशन ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा वेटनरी एसोसिएशन ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। यहां लघु सचिवालय के बाहर दो दिन से चल रहे डिप्लोमा वेटनरी एसोसिएशन ने अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करते हुए सरकार को उनकी मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें इस समय में पूरी नहीं की गई तो वे चंडीगढ़ में भूख हड़ताल शुरु करेंगे। आज एसोसिएशन के धरने पर इनेलो ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान बिजेंद्र बैनिवाल, महासचिव गुरजेंट शर्मा, वित्त सचिव नरेंद्र सांगवान, पूर्व प्रधान युद्धवीर ईक्कस, राममेहर आर्य, राकेश खोखर, धर्मेेंद्र बतरा, जोगेंद्र सैनी, अनिल गोयत ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। खुद पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी लेकिन इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। इनमें वीएलडीएज को वेटनरी इंस्पेक्टर का पद नाम देना, बीएलईओ को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देना, बीएलईओ के 305 पद सृजित करना, वीएलडीएज को जोखिम भत्ता देना, अनुबंधित वीएलडीए को पक्का करना, समान काम समान वेतन देना, वीएलडीए की नियमित भर्ती करना, निजी वीएलडी डिप्लोमा कॉलेजों को गलत तरीके से जारी की गई एनओसी रद करना, वीएलडीए डिप्लोमा धारकों की 10 सीटें बीवीएसी एंड एएच क डिग्री दाखिले में आरक्षित करना, वीएलडीए डिप्लोमा का नाम बदलकर डीवीएससी एंड एएच करना शामिल थी। धरने को पंजाब वेटनरी इंस्पेक्टर यूनियन के वरिष्ठ राज्य उपप्रधान निर्मल सिंह ने भी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी। इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, उपप्रधान डॉ. कृष्ण मिढ़ा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू भी धरना स्थल पर पहुंचे और एसोसिएशन को समर्थन देते हुए कहा कि वे उनके हर आंदोलन में हिस्सा लेकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। इस मौके पर भिवानी के जिला प्रधान मनोज यादव, जिला सचिव सुनील शर्मा, सुरेंद्र ग्रेवाल, दादरी के प्रधान शील संागवान, गुडग़ांव के जिला प्रधान अनिल मलिक व यमुनानगर के पूर्व जिला प्रधान ने भी धरने पर पहुंचकर संबोधित किया।