{"_id":"62ed6a23265f364bb11ccab8","slug":"4135-applications-were-received-in-pg-college-for-admission-in-ug-course-in-five-days-jind-news-rtk6543953179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पांच दिन में पीजी कॉलेज में 4135 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पांच दिन में पीजी कॉलेज में 4135 आवेदन आए
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे, लेकिन अब विद्यार्थियों के लिए आवेदन के केवल तीन दिन ही बचे हैं। वहीं अब तक किए गए आवेदनों के अनुसार विद्यार्थियों की कला संकाय में सबसे ज्यादा रुचि है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजकीय पीजी कॉलेज में निर्धारित सीटों से पांच गुणा तो राजकीय महिला कॉलेज में तीन गुणा आवेदन आए हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेड में निर्धारित सीटों पर ज्यादा आवेदन आए हैं, लेकिन विद्यार्थी बीए में रुचि दिखा रहे हैं।
दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य नौ अगस्त तक जारी रहेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रकिया के बाद 12 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वह विद्यार्थी 16 अगस्त तक अपनी फ ीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वह विद्यार्थी 23 अगस्त तक अपनी फ ीस जमा करवा पाएंगे। फि जिकल काउंसलिंग के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 26 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। राजकीय पीजी कालेज में विभिन्न ट्रेड में अब तक 4135 तो राजकीय महिला कालेज में 1974 आवेदन आए हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आए आवेदन की संख्या
कोर्स निर्धारित सीट आवेदक
बीए 600 3256
बीए इंग्लिश (ऑनर्स) 40 61
बीए ज्योग्राफी (ऑनर्स) 40 85
बीकॉम 280 184
बीसीए 60 210
बीएससी (नॉन मेडिकल) 300 212
बीएससी (मेडिकल) 150 127
...............
राजकीय महिला महाविद्यालय में आए आवेदन की संख्या
कोर्स निर्धारित सीट आवेदक
बीए 400 1506
बीकॉम 200 86
बीसीए 60 72
बीएससी (नॉन मेडिकल) 160 118
बीएससी (मेडिकल) 60 70
बीए इंग्लिश (ऑनर्स) 40 49
बीए ज्योग्राफी (ऑनर्स) 40 40
बीकॉम (आनर्स) 40 33
......................
बीए में सबसे ज्यादा आवेदन
विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल तीन दिन बचे हुए हैं। विद्यार्थी अपनी पसंदीदा ट्रेड में आवेदन कर सकते हैं। बीए ट्रेड में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार बीए ट्रेड में सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
--शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
फोटो कैप्शन
05जेएनडी14: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो।