फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   41 girl students got jobs in employment fair

Jind News: रोजगार मेले में 41 छात्राओं को मिली नौकरी

Tue, 06 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
41 girl students got jobs in employment fair
05जेएनडी09-रोजगार मेले में चयनित हुई हिंदू कॉलेज की छात्राएं अपने स्टाफ के साथ। स्वयं
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू कन्या महाविद्यालय की 41 छात्राओं को नौकरी के लिए चुना गया। यह रोजगार मेला महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोजेक्ट्स के तहत नादी फाउंडेशन ने आयोजित करवाया था। इसमें विभिन्न भारतीय निजी संस्थानों ने छात्राओं का रोजगार सुनिश्चित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

हिंदू कन्या महाविद्यालय की 75 छात्राओं ने रोजगार मेले में अपना पंजीकरण करवाया था। प्रक्रिया पूरी करने के बाद 41 छात्राओं का नौकरी के चुना गया। वोडाफोन, फ्लिपकार्ट, स्पार्क प्लेनेट, प्रणव विकास लिमिटेड, जॉब नाउ आदि विख्यात कंपनियों ने इन छात्राओं को रोजगार दिया है। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कॅरिअर काउंसलिंग पर विभिन्न व्याख्यानों एवं कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाता है। इसमें छात्राएं साक्षात्कार कौशल, रोजगार कौशल, आजीविका कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, संवाद कौशल आदि विषय पर विभिन्न जानकारियां हासिल करती हैं। इस सत्र में अभी तक लगभग 900 छात्राओं को रोजगार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा चुका है। इस अवसर पर क्रांति, डॉ. पिंकी मोर, आरती सैनी भी मौजूद रहीं।

05जेएनडी09-रोजगार मेले में चयनित हुई हिंदू कॉलेज की छात्राएं अपने स्टाफ के साथ। स्वयं

05जेएनडी09-रोजगार मेले में चयनित हुई हिंदू कॉलेज की छात्राएं अपने स्टाफ के साथ। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed