फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   40 thousand rupees looted by showing pistol to the liquor contract worker

शराब ठेके के कारिंदे को पिस्तौल दिखाकर 40 हजार रुपये लूटे

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees looted by showing pistol to the liquor contract worker
शराब ठेके के गल्ले से पैसे निकालते बदमाश। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। लजवाना कलां गांव में वीरवार रात चार बदमाशों ने शराब ठेके के कारिंदे से मारपीट की और उसे पिस्तौल दिखाकर गल्ले में रखे 40 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मौसे से फरार हो गए। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव कुलेरी निवासी सुशील ने बताया कि वह लजवाना कलां में स्थित शराब ठेके पर काम करता है। रात को नौ बजे वह शराब ठेके को बंद करने ही वाला था कि वहां तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और उनमें से एक युवक ने ठेके के गल्ले में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। एक अन्य युवक बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। यह पूरी वारदात होने में केवल एक मिनट का समय लगा। सुशील ने बताया कि इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जुलाना समरजीत सिंह ने बताया कि शराब ठेके का सेल्समैन रात को शराब ठेके पर अकेला ही था। चार बदमाशों ने उससे 40 हजार रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed