{"_id":"6679f3026a09cf25190780d4","slug":"389-peoples-dream-of-building-a-house-will-come-true-draw-of-plots-held-jind-news-c-199-1-sroh1007-118992-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 389 लोगों का घर बनाने का सपना होगा साकार, प्लॉट का ड्रॉ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 389 लोगों का घर बनाने का सपना होगा साकार, प्लॉट का ड्रॉ निकाला
Tue, 25 Jun 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी47 : कैलाश रानी सफीदों।
जींद। जुलाना और सफीदों ब्लॉक के 389 लोगों का घर बनाने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। इन लोगों को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ड्रॉ के माध्यम से सोमवार को प्लॉट नंबर अलॉट किए गए। चौधरी रणबीर सिंह विवि में हुए कार्यक्रम में प्लॉट नंबर मिलने के बाद लोग खुश नजर आए।
फरवरी में सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन मांगे थे। आवेदन के लिए वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये या इससे कम रखी गई थी। इनमें घुमंतू जाति, विधवा और अनुसूचित व अन्य जाति के लोग शामिल थे। जुलाना में घुमंतू जाति के दो, विधवा के 17, अनुसूचित जाति के 70 अन्य 45 को मिलाकर कुल 134 आवेदन आए थे। इसी प्रकार से सफीदों में घुमंतू जाति के 5, विधवा के 27, अनुसूचित जाति के 50 व अन्य के 173 को मिलाकर कुल 255 आवेदन आए थे। दोनों उपमंडल में कुल 389 लोगों ने आवेदन किए थे। डीसी की मौजूदगी में सभी को ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट के नंबर अलॉट किए गए।
डीसी ने कहा कि अपने घर के लिए हर इंसान सपना देखता है। आज उन गरीब लोगों का सपना साकार हुए हैं, जिन्होंने घर बनाने के लिए प्लॉट के लिए आवेदन किया था।
डीसी ने कहा कि यह सरकार की बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण या शहरी स्थानीय निकाय की जगह पर प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इन कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क और सीवरेज की सुविधाएं मिलेंगी। प्लॉटधारक अपने प्लॉट के नंबर या अन्य किसी प्रकार की जानकारी नगर पालिका में ले सकते हैं। इस मौके पर डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम राकेश सैनी, मनीष फोगाट, अजय कुमार के अलावा हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल एजेंसी चंडीगढ़ से रीतू भाटिया भी मौजूद रहीं।