{"_id":"68825443ea66a6f0d40ec452","slug":"36-50-lakh-rupees-fraud-with-man-on-land-selling-in-jind-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में शख्स का कारनामा: दो लोगों को बेच दी जमीन, कोर्ट के फैसले को दिखाया ठेंगा, बैंक में रुकवाई पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में शख्स का कारनामा: दो लोगों को बेच दी जमीन, कोर्ट के फैसले को दिखाया ठेंगा, बैंक में रुकवाई पेमेंट
Thu, 24 Jul 2025 09:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:12 PM IST
सार
हरियाणा के एक शख्स ने एक ही जमीन को दो लोगों को बेच दिया। मामला जब कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट में साढ़े 36 लाख रुपये में एक पार्टी के साथ समझौता हुआ। बाद आरोपी ने चेक की पेमेंट को बैंक में जाकर रुकवा दिया।
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एक शख्स ने हरियाणा के जींद जिले में खेती की जमीन दो लोगों को बेच दी। मामला अदालत में जाने पर साढ़े 36 लाख रुपये में समझौता कर लिया, लेकिन आरोपी ने चेक देकर बैंक से पेमेंट रुकवा दी। अब सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पहले 2021 में बेची जमीन
मालसरी खेड़ा निवासी अजमेर ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि साल 2021 में उसने भंभेवा निवासी जयवीर से 25 कनाल पांच मरले जमीन खरीदी थी। इसके बाद जयबीर ने वह जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। इसके बाद यह मामला अदालत में चला गया और कोर्ट में जयवीर ने मामले को उलझता देख उसके साथ समझौता कर लिया।
विज्ञापन
बैंक में रुकवा दी पेमेंट
उसने जमीन के बदले साढ़े 36 लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपी ने एक बार फिर वही जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दी। बाद में समझौते के समय पीड़ित को जो चेक दिया उसकी पेमेंट आरोपी ने बैंक में जाकर रूकवा दी। इसके पीड़ित ने कई बार जयबीर से पेमेंट की बात की, लेकिन वह उसे टालता रहा। अब जयबीर ने अजमेर को राशि देने से मना कर दिया है। पुलिस ने जयबीर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana Fraud: हरियाणा के किसान ने लूटा दिए ₹2.31 करोड़, बेचनी पड़ी चार एकड़ जमीन, जानें पूरा मामला