फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   35th Haryana State Karate Competition concluded, Lokesh Jind first in 10 years 30 kg weight category

Jind News: 35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता का हुआ समापन, 10 वर्ष के 30 किलोग्राम भार वर्ग में लोकेश जींद प्रथम

Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
35th Haryana State Karate Competition concluded, Lokesh Jind first in 10 years 30 kg weight category
26जेएनडी12-35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मुख् - फोटो : ​शिक्षकों को किया सम्मानित।
जींद। 35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी दिलबाग संडील ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि दिलबाग संडील ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के हम अपने जीवन में सफ ल नहीं हो सकते।
विज्ञापन

कृष्ण ने बताया लड़कों के आठ वर्ष के 25 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्कल राज महेंद्रगढ़ प्रथम, गर्विष्ठ महेंद्रगढ़ द्वितीय, अयान जींद और आरव जींद संयुक्त रूप से तृतीया स्थान पर रहे। 30 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्याक्ष कुरुक्षेत्र प्रथम, गर्व चरखी दादरी द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

30 किलोग्राम भार वर्ग में लोकेश जींद प्रथम, नरेश जींद द्वितीय, गर्वित कुरुक्षेत्र और कार्तिक महेंद्रगढ़ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 35 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र फ रीदाबाद प्रथम, सक्षम फ रीदाबाद द्वितीय और अद्विक कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहे। 40 किलोग्राम भार वर्ग में अनीश जींद प्रथम, युग पानीपत द्वितीय और विवान कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में योग्य पानीपत प्रथम, अक्षय महेंद्रगढ़ द्वितीय, हिमेश जींद तृतीय स्थान पर रहा। 11 वर्ष आयु वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव महेंद्रगढ़ प्रथम, ललित जींद द्वितीय स्थान पर रहे। 35 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल जींद प्रथम, अनेक कैथल द्वितीय और हिमांशु जींद तृतीय स्थान पर रहे। 40 किलोग्राम भार वर्ग में रोमित जींद प्रथम, अंश चरखी दादरी द्वितीय स्थान पर रहा।
39 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन जींद प्रथम, दिव्यांश चरखी दादरी द्वितीय, वीरेन कैथल और कर्मजीत जींद संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 12 वर्ष आयु वर्ग में वंशुल पानीपत प्रथम, दिनेश जींद द्वितीय और अभिनव व पार्थ जींद संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
40 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित रोहतक प्रथम, रामप्रसार फरीदाबाद द्वितीय, आशीष और हनी जींद संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 39 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र जींद प्रथम, अंश जींद द्वितीय और हिमांशु जींद तृतीय स्थान पर रहे। 14-15 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य जींद प्रथम, गौरव जींद द्वितीय और लव रोहतक तृतीय स्थान पर रहे। 45 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुदेव रोहतक प्रथम, हरमन जींद द्वितीय और अमन हिसार व नमन फरीदाबाद तृतीय स्थान पर रहे।
52 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत हिसार प्रथम, शुभम हिसार द्वितीय, नवनीत चरखी दादरी और इशांत जींद तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में भाग्य जींद प्रथम, आशीष जींद द्वितीय, श्याम फ रीदाबाद व प्रयांक पानीपत तृतीय स्थान पर रहे। 16-17 वर्ष आयु वर्ग के 50 किलोग्राम में गौरव भिवानी प्रथम, कृष अग्रवाल जींद द्वितीय, अतुल हिसार व गणेश फ रीदाबाद तृतीय स्थान पर रहे।
55 किलोग्राम भार वर्ग में सुखराज कुरुक्षेत्र प्रथम, मोहित हिसार द्वितीय, सक्षम फरीदाबाद व शुभम जींद तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु पानीपत प्रथम, अनुज चरखी दादरी द्वितीय स्थान पर रहे। 76 किलोग्राम भार वर्ग में हार्दिक यादव जींद प्रथम, अंशुल पानीपत द्वितीय और प्रिंस हिसार तृतीय स्थान पर रहे। 76 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में प्रिंस नैन जींद प्रथम, अंशुल पानीपत द्वितीय और यमन जींद तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर हरियाणा राज्य कराटे संघ के महासचिव नरेंद्र मोर, मुनीत बेरवाल, कुलदीप अहलावत, कुलदीप बड़ाला, जोगिंदर नेहरा, गौरव आशरी, सुखबीर पीटीआई भी मौजूद रहे।

26जेएनडी12-35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मुख्

26जेएनडी12-35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मुख्- फोटो : शिक्षकों को किया सम्मानित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed